करणी सेना और सर्व समाज का प्रदर्शन,
राजू राजपूत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
नरसिंहपुर।राजू राजपूत मामले को लेकर करणी सेना और सर्व समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से पहले पूरे प्रकरण की तथ्यों के आधार पर जांच की जानी चाहिए।
प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि कानून की प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए और बिना ठोस जांच के किसी को भी आरोपी नहीं बनाया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने राजू राजपूत प्रकरण में सभी पहलुओं की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की।
इस दौरान करणी सेना एवं सर्व समाज के लोगों ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सरकार की नीतियों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन में नरसिंहपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों की सहभागिता की बात सामने आई है।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच कराई जाए, ताकि किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो और वास्तविक तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।