Sun, 22 Nov 2026 | 01:54:22 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश

S

Satish Lamaniya / Thu, Nov 19, 2026 / Post views : 10

26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश
शेयर करें:

जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान

26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश

सिहोरा - सिहोरा को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब एक बार फिर निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ रहा है। लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की 18 नवंबर 2026 को आयोजित बैठक में आंदोलन को व्यापक और निर्णायक स्वरूप देने के लिए पांच महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में जनप्रतिनिधियों से स्पष्ट समर्थन मांगने से लेकर पूरे क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाने और 26 दिसंबर को विशाल मशाल जुलूस निकालने तक की रणनीति तैयार की गई।

जनप्रतिनिधियों से अब आश्वासन नहीं, स्पष्ट जवाब चाहिए

बैठक में निर्णय लिया गया कि सिहोरा विधायक एवं जबलपुर सांसद से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के नाम सिहोरा को जिला बनाने के समर्थन में पत्र प्राप्त किए जाएंगे। समिति ने स्पष्ट किया कि इस बार केवल आश्वासन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनप्रतिनिधि तत्काल पत्र दें अथवा अपनी असहमति स्पष्ट करें। सिहोरा की जनता यह जानना चाहती है कि उसके दोनों जनप्रतिनिधि जिला बनाने की मांग के साथ खड़े हैं या नहीं।समिति ने बैठक में बताया कि सिहोरा विधायक लगातार तीन वर्षो से पत्र लिखने का वादा कर उसे टाल देते है।

'मुख्यमंत्री जी, सिहोरा मध्यप्रदेश में है' अभियान होगा तेज

समिति द्वारा एक व्यापक जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। 'मुख्यमंत्री जी, सिहोरा मध्यप्रदेश में है' शीर्षक से सोशल मीडिया पर निरंतर अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही संपूर्ण सिहोरा क्षेत्र में पोस्टर लगाकर सरकार और मुख्यमंत्री का ध्यान सिहोरा की उपेक्षा तथा जिला बनाने की लंबित मांग की ओर आकर्षित किया जाएगा।

हर समाज, हर वर्ग की बनेगी समिति

आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों एवं वर्गों के लोगों को जोड़कर अलग-अलग 'जिला सिहोरा समितियों' का गठन किया जाएगा। प्रत्येक समिति में 10 से 20 सदस्य शामिल होंगे। इसका उद्देश्य आंदोलन को किसी एक संगठन तक सीमित न रखते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय आगामी 26 दिसंबर को लेकर रहा। उल्लेखनीय है कि 26 दिसंबर 2025 को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात और चर्चा के बाद सिहोरा जिला आंदोलन स्थगित किया गया था। इस मुलाकात को एक वर्ष पूरा होने पर 26 दिसंबर 2026 को सिहोरा में 2000 से अधिक मशालों के साथ विशाल मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है।

समिति का मानना है कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी यदि सिहोरा जिला बनाने के संबंध में कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आता है, तो जनता के बीच आंदोलन को लेकर नई रणनीति के साथ उतरना आवश्यक है।

निर्णय नहीं तो नेशनल हाईवे पर आर-पार का संघर्ष

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि सरकार सिहोरा जिला बनाने के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। इसके तहत नेशनल हाईवे जाम करने सहित आर-पार के संघर्ष की रणनीति अपनाई जाएगी। समिति ने स्पष्ट किया कि सिहोरा जिला के मुद्दे पर अब किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

बैठक में बड़ी संख्या में सिहोरा वासी रहे उपस्थित

बैठक में समिति के अनिल जैन, विकास दुबे, कृष्ण कुमार कुररिया, संतोष पांडे, संजय पाठक, संतोष वर्मा, राजभान मिश्रा, अजय सोनी, डब्बू पाठक, शिशिर पांडे, आलोक पांडे, अभिषेक जैन, रामनरेश यादव, रमेश पटेल, शमशेर खान, उमेश चौबे, राजकिशोर तिवारी, जितेंद्र श्रीवास, नीतेश खरया, मानस तिवारी, अमित बक्शी, अर्पित वर्मा, शुभम दहायत, आशीष तिवारी, राकेश पाठक, दिनेश विश्वकर्मा, सूर्यदेव मिश्रा, नीरज शर्मा, उमंग ढीमरा, केदार परौहा सहित अनेक सिहोरा वासी उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित लोगों ने सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें