गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी की बैरक में मौत
अक्टूबर माह में लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की युवती समरीन की हुई मौत के मामले में जेल में बंद उसके बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल की संदिग्ध मौत हो गई। उसकी लाश बैरक में मिली है।
पढ़िए पूरा मामला...
अक्टूबर माह में वह समरीन क़े साथ सुबह 11.45 बजे रूम नंबर 1037 में रुका था। लगभग सवा 6 घंटे क़े साथ क़े बाद अचानक इसी रूम की खिड़की से युवती की गिरकर मौत हो गई थी।
समरीन के गिरने के बाद अवनीश मौके से फरार हो गया था। समरीन के परिजनों की शिकायत पर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की दबिश के बीच घटना के दो दिन बाद अवनीश ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में लखनऊ जेल में बंद था।