Mon, 23 Nov 2026 | 02:38:01 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय

S

Satish Lamaniya / Thu, Nov 19, 2026 / Post views : 38

अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय
शेयर करें:

अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

• अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय।

• थाना करेली अंतर्गत अवैध कच्ची महुआ शराब की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार।

• आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी में निर्मित 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।प

• थाना कोतवाली अंतर्गत अवैध शराब का भंडारण कर विक्रय की तैयारी कर रहे एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

• कोतवाली पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 338 पाव देशी प्लेन एवं मसाला शराब, कीमत लगभग ₹40,000, जप्त की।

• दोनों थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” चलाया जा रहा है। अभियान के जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों एवं उनके संबंध में सूचनाएं एकत्रित करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। साथ ही पूर्व में अवैध शराब के प्रकरणों में पकड़े गए व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं एवं निगरानी के आधार पर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए धरपकड़ की जा रही है।

*थाना करेली की कार्यवाही:* थाना करेली पुलिस टीम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शाहपुर में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम शाहपुर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हाथ भट्टी में निर्मित कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

*गिरफ्तार आरोपी:*

• शिवकुमार कहार, पिता बिट्टू कहार, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम शाहपुर, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर।

*जप्ती एवं वैधानिक कार्यवाही:*

• कुल 60 लीटर हाथ भट्टी में निर्मित कच्ची महुआ शराब जप्त। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

*थाना कोतवाली की कार्यवाही:* दिनांक 17.11.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि निरंजन वार्ड, नरसिंहपुर निवासी विनय वंशकार अपने घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर विक्रय करने की तैयारी में है। सूचना पर तत्काल विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने संदेही विनय वंशकार को अभिरक्षा में लेकर घर की तलाशी ली, जहां एक कार्टून में 100 पाव देशी मसाला शराब तथा चार कार्टूनों में 200 पाव देशी प्लेन शराब सहित कुल 338 पाव शराब, अनुमानित कीमत लगभग ₹40,000, बरामद की गई।

*गिरफ्तार आरोपी:*

• विनय वंशकार, पिता कन्हाई वंशकार, निवासी निरंजन वार्ड, नरसिंहपुर।

*जप्ती एवं वैधानिक कार्यवाही:*

• कुल 338 पाव देशी प्लेन एवं मसाला शराब, कीमत लगभग ₹40,000, जप्त। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :*

*थाना करेली:* थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे, उपनिरीक्षक विजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र उईके, आरक्षक कपिल राजपूत, लक्ष्मी नगपुरे, आकाश मिश्रा एवं अखिलेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

*थाना कोतवाली:* थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष बोपचे, आरक्षक प्रहलाद माधवे, रोहित चनपुरिया, चंद्र प्रताप पटेल, महेन्द्र ठाकुर एवं नगर रक्षा समिति सदस्य शुभम मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें