करेली किसान भाइयों के लिए बड़ी चेतावनी, थाना प्रभारी करेली रत्नाकर हिंगवे जी की तरफ से।
करेली। अभी मार्केट में गन्ना खरीदी का जो रेट चल रहा है, अगर कोई 5-10 रुपए बढ़ाकर लेता है तो ठीक है।
लेकिन अगर कोई उत्तर प्रदेश का व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहा है तो सतर्क रहें।
ऐसे व्यापारी से नकद पेमेंट लें, उधारी में कोई भी पेमेंट ना दें।
क्योंकि जब उनको उतना रेट नहीं मिलता तो वो रातों-रात अपना गुड़ पिकअप में भरकर चले जाते हैं और किसानों का पूरा पैसा डूब जाता है।
पहले भी एक-दो ऐसी घटना हो चुकी है।
इसलिए किसी भी व्यापारी को एकदम लाखों रुपए का माल उधार ना दें।
विश्वास अच्छी बात है, लेकिन इतना भी विश्वास ना करें।
जिनके यहां गुड़ भट्टी लगी हुई है, वो लगातार नजर रखें कि कोई रातों-रात गाड़ी और सामान लेकर तो नहीं जा रहा है।
अगर आपको कोई संदेह लगे तो तुरंत थाना करेली को सूचना दें।
किसानों की ये खबर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि कोई किसान ठगी का शिकार ना हो।