Sun, 22 Nov 2026 | 02:18:07 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

गाडरवारा में जरूरतमंदों को मिले मैकेनिकल बेड : स्व. सुभाष राय फाउंडेशन का सेवा संकल्प: मानव सेवा संघ को दी 1.01 लाख की राशि

S

Satish Lamaniya / Fri, Oct 30, 2026 / Post views : 62

स्व. सुभाष राय फाउंडेशन का सेवा संकल्प: मानव सेवा संघ को दी 1.01 लाख की राशि
शेयर करें:

स्व. सुभाष राय फाउंडेशन का सेवा संकल्प: मानव सेवा संघ को दी 1.01 लाख की राशि, जरूरतमंदों को मिले मैकेनिकल बेड

गाडरवारा।पीड़ित मानवता की सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रहने वाले स्वर्गीय श्री सुभाष राय फाउंडेशन परिवार द्वारा सेवा संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मानव सेवा संघ, गाडरवारा को 1 लाख 1 हजार रुपये (₹1,01,000/-) की सहयोग राशि का चेक सौंपा गया। इसके साथ ही फाउंडेशन परिवार ने संस्था की फाउंडर मेंबरशिप भी ग्रहण की।

शासकीय सिविल अस्पताल परिसर में मानव सेवा संघ द्वारा संचालित भोजनशाला में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान यह सहयोग राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, फाउंडेशन की ओर से नगर के गंभीर रूप से बीमार और असहाय मरीजों की सुविधा के लिए हॉस्पिटल मैकेनिकल बेड एवं एयर मैट्रेस भी उपलब्ध कराए गए, जिससे जरूरतमंदों को उपचार के दौरान राहत मिल सके।

इस अवसर पर मानव सेवा संघ के प्रमुख सदस्य बृजरत्न काबरा, हरीश स्थापक, विनोद गुप्ता, राजपूत मासाब (मेहरा गांव), श्रीमती मधुमती चौहान, राहुल शुक्ला (पिठहरा) सहित फाउंडेशन की ओर से सर्वेश राय एवं समर्थ राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय सुभाष राय जीवनपर्यंत सामाजिक, धार्मिक और पीड़ित सेवा के कार्यों में सदैव अग्रिम पंक्ति में रहे। उनके इसी सेवा भाव और संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए सर्वेश राय एवं समर्थ राय द्वारा किए जा रहे इन सेवा प्रकल्पों की नगर एवं क्षेत्र में सर्वत्र सराहना की जा रही है। संघ के पदाधिकारियों ने राय परिवार के इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें