Sun, 22 Nov 2026 | 02:19:42 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

अवैध उर्वरक एवं कीटनाशक भंडारण के मामले में एफआईआर दर्ज : कलेक्टर के आदेशानुसार उर्वरक व कीटनाशक के गुणवत्ता नियंत्रण तथा अवैध भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत

S

Satish Lamaniya / Fri, Oct 16, 2026 / Post views : 50

कलेक्टर के आदेशानुसार उर्वरक व कीटनाशक के गुणवत्ता नियंत्रण तथा अवैध भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
शेयर करें:

अवैध उर्वरक एवं कीटनाशक भंडारण के मामले में एफआईआर दर्ज

सिवनी।कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार जिले में उर्वरक एवं कीटनाशक के गुणवत्ता नियंत्रण तथा अवैध भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से भंडारित उर्वरक एवं कीटनाशक पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना लखनादौन में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

उपसंचालक कृषि के निर्देशानुसार सहायक संचालक कृषि श्री पवन कुमार कौरव, श्री बी.आर. आठया एवं कृषि विस्तार अधिकारी श्री सचिन बामने के दल द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर गोपाल प्रसाद गोलानी के भवन का निरीक्षण किया गया। भवन के संबंध में बताया गया कि इसे टेकसिंह गोलानी, निवासी सिहोरा को किराए पर दिया गया था। निरीक्षण के दौरान भवन में उर्वरक का भंडारण पाया गया। संबंधित द्वारा भंडारित उर्वरक के संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

इसके पश्चात निरीक्षण दल द्वारा बंजारी कृषि केंद्र, सिहोरा के प्रतिष्ठान का भी निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान संचालक श्री सौरभ गोलानी मौके पर उपस्थित नहीं हुए। बाद में प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर उपलब्ध उर्वरक एवं कीटनाशक के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान 20.15 लीटर कीटनाशक तथा 77.5 किलोग्राम खरपतवारनाशक के संबंध में भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इस पर बंजारी कृषि केंद्र, सिहोरा का उर्वरक लाइसेंस लंबित किया गया।

प्रकरण में संयुक्त संचालक कृषि, जबलपुर संभाग द्वारा गठित जांच दल ने भी गोपाल प्रसाद गोलानी के भवन में भंडारित उर्वरक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन का ताला खोलकर पंचनामा तैयार किया गया। मौके पर पीपीएल कंपनी की 149 बोरी डीएपी, आईपीएल कंपनी की 35 बोरी डीएपी, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड की 36 बोरी यूरिया तथा मध्य भारत एग्रो प्राइवेट लिमिटेड की 42 बोरी कैल्शियम सल्फेट अवैध रूप से भंडारित पाया गया।

जांच दल द्वारा टेकसिंह गोलानी की उपस्थिति में संबंधित उर्वरकों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रकरण में टेकसिंह गोलानी एवं सौरभ गोलानी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955, उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 एवं कीटनाशक अधिनियम, 1968 की संबंधित धाराओं के तहत थाना लखनादौन में एफआईआर दर्ज कराई

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें