राजस्थान – जयपुर में वर्ष 2018 में दुष्यंत हत्याकांड हुआ। इसमें दीक्षांत कामरा को उम्रकैद हुई। जेल में बंद रहते हुए दीक्षांत अक्टूबर–2025 में 5 दिन तक थाईलैंड घूमता रहा। जेल के अंदर उसकी फर्जी हाजिरी लगती रही।
पिछले दिनों एक महिला ने शिकायत की। आरोप लगा कि दीक्षांत कामरा ने उसको धोखा दिया और अब जेल में रहकर वो अफीम की तस्करी कर रहा है। इस शिकायत पर पुलिस ने एक कार पकड़ी। कार से अफीम और एक पासपोर्ट मिला। यह पासपोर्ट दीक्षांत का था। पासपोर्ट से थाईलैंड यात्रा की पुष्टि हुई।
फर्जी हाजिरी लगाने वाले जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है। पता किया जा रहा है कि उम्रकैद की सजा काट रहा दीक्षांत कामरा जेल से बाहर कैसे निकला, कैसे थाईलैंड पहुंचा और फिर कैसे जेल में वापस आया?