Sun, 22 Nov 2026 | 02:19:12 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए तैयार गाडरवारा : खिलाड़ियों की सुरक्षा से लेकर भोजन और खेल मैदानों तक पुख्ता होंगी व्यवस्थाएं- मंत्री श्री सिंह

S

Satish Lamaniya / Fri, Nov 6, 2026 / Post views : 76

खिलाड़ियों की सुरक्षा से लेकर भोजन और खेल मैदानों तक पुख्ता होंगी व्यवस्थाएं- मंत्री श्री सिंह
शेयर करें:

खिलाड़ियों की सुरक्षा से लेकर भोजन और खेल मैदानों तक पुख्ता होंगी व्यवस्थाएं- मंत्री श्री सिंह

पूर्व वर्ष की भांति नगरवासियों के सहयोग से होगी खिलाड़ियों की बेहतर मेजबानी- मंत्री श्री सिंह

राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए तैयार गाडरवारा

प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर मंत्री श्री सिंह ने ली बैठक

नरसिंहपुर, 06 नवंबर 2026. राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर गाडरवारा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने प्रतियोगिता के सफल, सुव्यवस्थित एवं यादगार आयोजन के लिए शुक्रवार को आदर्श विद्यालय गाडरवारा में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों, पुलिस प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों एवं नगरवासियों से सामूहिक सहभागिता और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आव्हान किया।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि गाडरवारा में पिछले दो वर्षों से लगातार इस प्रकार के खेल आयोजनों का सफल संचालन किया जा रहा है। पिछले वर्ष खिलाड़ियों से मिले सकारात्मक फीडबैक में यहां की व्यवस्थाओं और मेजबानी की विशेष सराहना की गई थी। इस बार भी प्रयास होना चाहिए कि देशभर से आने वाले खिलाड़ी गाडरवारा से अच्छी यादें लेकर लौटें। उन्होंने बताया कि कि इस बार प्रतियोगिता में करीब 600 से 700 खिलाड़ियों व अधिकारियों सहित करीब 700 से 800 नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इतने बड़े आयोजन में खिलाड़ियों की सुरक्षा, आवास, भोजन, परिवहन और अन्य व्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण हैं। किसी भी प्रकार लापरवाही आयोजन से जुड़ी अच्छी व्यवस्थाओं को प्रभावित कर सकती है। इसलिए प्रत्येक स्तर पर सावधानी और सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पिछले आयोजनों में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ नगरवासियों और सामाजिक संस्थाओं की भूमिका भी सराहनीय रही है। स्थानीय नागरिकों ने खिलाड़ियों के साथ अतिथियों जैसा व्यवहार करते हुए पूरे उत्साह और सेवा भाव से सहयोग किया। इस बार भी पूरा शहर एक टीम के रूप में कार्य करे। मंत्री श्री सिंह ने भोजन व्यवस्था को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। इस बार मैच अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होंगे।

खेल मैदानों और क्रिकेट पिच की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता के मैच पहले की तुलना में अधिक खेल मैदानों पर आयोजित होंगे। चीचली, कौंड़िया व बोहानी सहित सहित अन्य निर्धारित स्थलों पर आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। खेलों के लिए जरूरी उपकरण और संसाधनों की व्यवस्था इस तरह की जाए कि वे भविष्य में भी नगर के काम आ सकें। क्रिकेट प्रतियोगिता में पिच सबसे महत्वपूर्ण होती है। पिच सुरक्षित और अच्छी स्थिति में रहे, इसके लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। उन्होंने 17 नवंबर को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी विशेष सतर्कता बरतने और कलाकारों एवं आयोजकों को पहले से आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही।

सभी विभाग मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग इस आयोजन का नोडल विभाग है। शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं विशेष रूप से महिला शिक्षिकाएं लगातार मेहनत करती हैं।उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवंटित जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने और आपसी समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि पिछले आयोजनों के अनुभवों के आधार पर इस वर्ष व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। मौसमी बीमारियों की आशंका देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें विशेष सतर्कता बरतें। खिलाड़ियों के आवास स्थलों एवं मैच स्थलों पर आवश्यक दवाइयां के साथ एम्बुलेंस मय पर्याप्त चिकित्सा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इस बार मैच अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होंगे। खिलाड़ियों को निर्धारित बसों से सुरक्षित रूप से खेल स्थलों तक पहुंचाना और मैच समाप्त होने के बाद वापस लाना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी भी समस्या अथवा आपातकालीन स्थिति में तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी एवं एसडीएम को अवगत कराकर उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने कहा कि प्रतियोगिता में देशभर से 29 टीमें शामिल होने आ रही हैं। यह नरसिंहपुर जिले और विशेष रूप से गाडरवारा के लिए गौरव का अवसर है। खिलाड़ियों के रेलवे स्टेशन अथवा बस स्टैंड पर आगमन से लेकर उनकी सुरक्षित वापसी तक सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन एवं पुलिस की रहेगी। सुरक्षा केवल पुलिस बल तैनात करने तक सीमित नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों के मन में सुरक्षा और विश्वास का भाव उत्पन्न करना भी जरूरी है। खेल मैदान, आवास स्थल, भोजन व्यवस्था, आवागमन एवं भ्रमण के दौरान पुलिस बल और संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सतत निगरानी रखें।

बैठक में विश्वास व्यक्त किया गया कि पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों और नगरवासियों के सामूहिक सहयोग से इस वर्ष भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा। यह प्रयास रहेगा कि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ी गाडरवारा की बेहतर व्यवस्थाओं, सुरक्षा, आत्मीय मेजबानी और सुखद अनुभवों की यादें लेकर अपने घर लौटें।

बैठक में मप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती साधना स्थापक, नगर पालिका गाडरवारा अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य डॉ योगेश कौरव, श्री मुकेश मरैया, श्री राव संदीप सिंह,जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुशवाहा,डीपीसी श्री प्रदीप द्विवेदी सहित अधिकारी-कर्मचारी और वरिष्ठ गणमान्य नागरिक मौजूद थे। खेल मैदान पहुंचकर मध्यप्रदेश टीम के खिलाड़ियों और कोच से मुलाकात की और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें