'पुष्पा' स्टाइल में शराब तस्करी! ऊपर नमक की बोरियां, नीचे छिपी थीं 350 पेटी शराब
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चांदपुर पुलिस ने दौलतपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान शराब तस्करी का खुलासा किया। ट्रक में ऊपर नमक की बोरियां और नीचे गुप्त तहखाना बनाकर 350 पेटी अवैध शराब छिपाई गई थी। चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही करीब 30 लाख रुपये की शराब जब्त कर पुलिस ने चालक अनिल कुमार पांडे और परिचालक शीशपाल सिंह कुशवाह को गिरफ्तार किया है।