सावधान! 'कहीं आप भी तो नहीं खा रहे एक्सपायरी खाद्य सामग्री'
मेरठ पुलिस ने मवाना कस्बे के एक गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री पकड़ी है. दावा है कि गोदाम मालिक शिवम गुप्ता एक्सपायरी खाद्य सामग्री की पैकिंग पर तारीख बदलकर उसे बाजारों में सप्लाई कर रहा था।पुलिस ने गोदाम से आटा, देसी घी, अचार, चावल और बॉडी सप्लीमेंट बरामद किया हैं. छापेमारी के दौरान गोदाम मालिक फरार हो गया।