Sun, 22 Nov 2026 | 01:53:07 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

जीवन में सफलता के लिए मन की एकाग्रता, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास आवश्यक हैं : जीवन की नींव मजबूत बनाएं, छोटे-छोटे नियमों का दृढ़ता से पालन करें,निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

S

Satish Lamaniya / Thu, Oct 29, 2026 / Post views : 54

जीवन की नींव मजबूत बनाएं, छोटे-छोटे नियमों का दृढ़ता से पालन करें,निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर
शेयर करें:

"जीवन की नींव मजबूत बनाएं, छोटे-छोटे नियमों का दृढ़ता से पालन करें" : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर

कुण्डलपुर।"जीवन में सफलता के लिए मन की एकाग्रता, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास आवश्यक हैं"उपरोक्त उद्गार निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज ने कुण्डलपुर में बड़े बाबा के चरणों का अभिषेक के पूर्व धर्मसभा में व्यक्त किये। मुनि श्री ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने से पहले हार मान लेना मनुष्य की सबसे बड़ी कमजोरी है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी हों, मन का उत्साह बनाए रखना चाहिए। गुरुवर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज द्वारा रचित दोहों पर आधारित प्रातःकालीन स्वाध्याय सभा में उन्होंने कहा कि भगवान को मानने के साथ उनके सिद्धांतों को जीवन में अपनाना भी जरूरी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’ एवं क्षेत्रीय प्रचारमंत्री जयकुमार जैन ‘जलज’ ने बताया कि मुनि श्री ने जीवन को खेल के मैदान से जोड़ते हुए धर्म, संयम और संकल्प का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि जैन परंपरा में गृहस्थों के लिए श्रावकाचार तथा गृहत्यागियों के लिए मूलाचार निर्धारित है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार छोटे-छोटे नियमों से शुरुआत कर सकता है। जिस प्रकार छोटा बीज विशाल वटवृक्ष बनता है, उसी प्रकार छोटा संकल्प दृढ़ता से पालन करने पर जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। मुनि श्री ने मछुआरे की शास्त्रीय कथा के माध्यम से बताया कि एक व्यक्ति ने पहली मछली को अभयदान देने का नियम लिया और कठिन परिस्थिति में भी उसका पालन किया। कथा के अनुसार, उसके संकल्प, दृढ़ता और शांत भाव के प्रभाव से देवायु का बंध हुआ। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन केवल अनुकूल परिस्थितियों में नहीं, बल्कि परीक्षा की घड़ी में भी होना चाहिए। घर में त्याग और बाहर सुविधा के अनुसार छूट लेना संयम की भावना के विपरीत है। आचार्य श्री के दोहों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन का मोल समझना चाहिए। धर्मज्ञान, शास्त्र स्वाध्याय और गुरु-संगति से जीवन की वास्तविकता समझ में आती है। गृहस्थ अपनी पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हुए भी धर्म, नियम और संयम का पालन कर सकता है। आवश्यकता मन को तैयार करने और अपनी क्षमता के अनुसार संकल्प लेकर उसे दृढ़ता से निभाने की है, जो दृढ़तापूर्वक नियम का पालन करता है वह एक दिन मोक्ष पद को ग्रहण करता है। मुनि श्री के प्रवचन प्रतिदिन प्रातः बड़े बाबा के यहां मंच पर 7:30 बजे से प्रारंभ हो जाते है तत्पश्चात अभिषेक शांतिधारा पूजन विधान आदि क्रियाएं संपन्न होती है।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें