Mon, 23 Nov 2026 | 02:38:00 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

क्रेडिट कार्ड बंद करने से क्यों प्रभावित होता है CIBIL स्कोर? : क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये नियम, वरना महंगा पड़ सकता है फैसला

क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये नियम, वरना महंगा पड़ सकता है फैसला
शेयर करें:

अगर आपने कई साल पहले एक से ज्यादा बैंक खाते खुलवाए थे या अलग-अलग समय पर कई क्रेडिट कार्ड लिए थे, लेकिन अब उनमें से कुछ का इस्तेमाल नहीं करते, तो उन्हें बंद करने का विचार आना स्वाभाविक है. हालांकि, ऐसा फैसला लेने से पहले यह समझना जरूरी है कि इसका आपके CIBIL स्कोर और भविष्य में लोन मिलने की संभावना पर क्या असर पड़ सकता है.

वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि इस्तेमाल न होने वाले बैंक खाते को बंद करना और पुराने क्रेडिट कार्ड को बंद करना दोनों अलग-अलग बातें हैं. जहां बैंक खाता बंद करने का CIBIL स्कोर पर सीधा असर नहीं पड़ता, वहीं पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से आपकी क्रेडिट प्रोफाइल प्रभावित हो सकती है.

क्रेडिट कार्ड बंद करने से क्यों प्रभावित होता है CIBIL स्कोर?

क्रेडिट स्कोर कई बातों के आधार पर तय होता है. इनमें समय पर भुगतान, कुल उपलब्ध क्रेडिट, क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो, क्रेडिट हिस्ट्री की अवधि, अलग-अलग तरह के लोन और हाल में किए गए क्रेडिट आवेदन शामिल हैं.

BankBazaar के CEO आधिल शेट्टी के मुताबिक, जब कोई व्यक्ति अपना पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करता है, तो उसकी कुल उपलब्ध क्रेडिट लिमिट कम हो जाती है. यदि कार्ड पर बकाया राशि पहले जितनी ही रहती है, तो क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो बढ़ जाता है. यह स्थिति बैंकों और वित्तीय संस्थानों की नजर में अच्छी नहीं मानी जाती.

उदाहरण के तौर पर, मान लीजिए आपके सभी क्रेडिट कार्ड की कुल लिमिट 3 लाख रुपये है और कुल बकाया 60,000 रुपये है. इस स्थिति में आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन 20% होगा. लेकिन यदि आप 1 लाख रुपये की लिमिट वाला एक कार्ड बंद कर देते हैं, तो कुल उपलब्ध क्रेडिट घटकर 2 लाख रुपये रह जाएगी. ऐसे में वही 60,000 रुपये का बकाया अब 30% यूटिलाइजेशन दिखाएगा, जिससे CIBIL स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.

पुरानी क्रेडिट हिस्ट्री भी होती है अहम

विशेषज्ञों का कहना है कि कई साल पुराना क्रेडिट कार्ड आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को मजबूत बनाता है. लंबा और अच्छा क्रेडिट रिकॉर्ड यह दिखाता है कि आपने लंबे समय तक जिम्मेदारी से क्रेडिट का इस्तेमाल किया है. यही वजह है कि पुराने कार्ड को बंद करने से आपकी क्रेडिट हिस्ट्री की अवधि कम हो सकती है और इसका असर स्कोर पर दिखाई दे सकता है.

यदि पुराने कार्ड पर कोई वार्षिक शुल्क (Annual Fee) नहीं लगता है, तो उसे बंद करने के बजाय बीच-बीच में छोटे लेनदेन के लिए इस्तेमाल करते रहना बेहतर माना जाता है.

क्या बैंक खाता बंद करने से भी होगी दिक्कत?

बचत खाता (Savings Account) या चालू खाता (Current Account) बंद करने से CIBIL स्कोर पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ता, क्योंकि इन खातों की जानकारी क्रेडिट ब्यूरो को नहीं भेजी जाती.

हालांकि, अगर उसी खाते से आपके होम लोन, पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड का ऑटो-डेबिट जुड़ा हुआ है और खाता बंद करने से पहले आपने यह व्यवस्था किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर नहीं की, तो EMI या बिल का भुगतान छूट सकता है. ऐसी स्थिति में मिस्ड पेमेंट का रिकॉर्ड बन सकता है, जो आपकी क्रेडिट प्रोफाइल को नुकसान पहुंचा सकता है.

कितने क्रेडिट कार्ड रखना सही?

विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत CIBIL स्कोर के लिए क्रेडिट कार्ड की कोई तय संख्या नहीं है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप जितने भी कार्ड रखें, उनका समय पर भुगतान करें और क्रेडिट लिमिट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें.

अगर आपके पास कई कार्ड हैं, लेकिन आप सभी का सही तरीके से प्रबंधन कर सकते हैं, तो यह कोई समस्या नहीं है. वहीं, केवल कार्डों की संख्या बढ़ाने से अच्छी क्रेडिट प्रोफाइल नहीं बनती.

इन गलतियों से बचें

क्रेडिट प्रोफाइल सुधारने के दौरान लोग अक्सर सबसे पुराना क्रेडिट कार्ड बंद कर देते हैं, जबकि यही कार्ड उनकी लंबी क्रेडिट हिस्ट्री का सबसे मजबूत आधार होता है. इसके अलावा, कार्ड बंद करने से पहले पूरा बकाया नहीं चुकाना, ऑटो-डेबिट अपडेट नहीं करना और पुराने टैक्स या बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच नहीं करना भी आम गलतियां हैं.

विशेषज्ञों का सुझाव है कि किसी भी बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड को बंद करने से पहले उसकी उपयोगिता, भुगतान रिकॉर्ड और क्रेडिट हिस्ट्री पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन जरूर करें. सही योजना के साथ लिया गया फैसला न केवल आपका CIBIL स्कोर सुरक्षित रखेगा, बल्कि भविष्य में आसानी से लोन मिलने की संभावना भी मजबूत बनाएगा.

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें