Sun, 22 Nov 2026 | 01:55:57 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है : शक की सनक में पति बना हैवान!पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग,

S

Satish Lamaniya / Thu, Nov 5, 2026 / Post views : 38

शक की सनक में पति बना हैवान!पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग,
शेयर करें:

शक की सनक में पति बना हैवान!

पत्नी को कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डाला और लगा दी आग,

घर में मिले जले हुए अवशेष

कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को कुर्सी से बांधकर उस पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि जब दमकल की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। घर के अंदर महिला के जले हुए अवशेष मिले।

11 साल पहले किया था प्रेम विवाह

जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव की है। आरोपी पति की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जबकि मृतका का नाम सोनम बताया गया है। दोनों ने करीब 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे भी हैं।

पत्नी पर शक बना खूनी वारदात की वजह

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुखबीर को अपनी पत्नी सोनम पर गांव के ही एक युवक से संबंध होने का शक था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच पिछले दो दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पत्नी को कथित तौर पर उस युवक से फोन पर बात करते हुए पकड़ा था, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

कुर्सी से बांधकर पेट्रोल डाला, फिर लगाई आग

आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे सुखबीर ने सोनम को घर के अंदर कुर्सी से बांध दिया। इसके बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब घर के अंदर तलाशी ली गई तो सोनम के शरीर के जले हुए अवशेष मिले।

दोनों बच्चों को लेकर आरोपी पहुंचा पुलिस के पास

वारदात के बाद आरोपी अपने दोनों बच्चों को लेकर मौके से निकल गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने आरोपी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

11 साल पुराने प्रेम विवाह का इस तरह दर्दनाक अंत होने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शक और आपसी विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया और दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें