नकली गोल्ड फ्लेक-विल्स सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा
8–9 करोड़ के माल का अनुमान, कारखाना सील; मीडिया को दूर रखने के प्रयास के आरोप
झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में दिल्ली से आई ITC की टीम ने पुलिस के साथ कारखाने और गोदाम पर छापेमारी की। मौके से गोल्ड फ्लेक और विल्स ब्रांड के नाम से जुड़ी सिगरेट, पैकेजिंग सामग्री, तंबाकू और मशीनरी मिलने की जानकारी है। शुरुआती अनुमान में माल की कीमत करीब 8–9 करोड़ रुपये बताई गई है!
कार्रवाई के बाद कारखाने पर सील लगाए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, मीडिया को कार्रवाई से दूर रखने के प्रयास के आरोप भी लगे हैं। बरामदगी और कीमत की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अब जांच में कथित कारोबार से जुड़े लोगों और सप्लाई नेटवर्क की भूमिका पर नजर है!