Sun, 22 Nov 2026 | 03:13:48 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

मादक पदार्थों की तस्करी के सबसे बड़े प्रयासों में से एक का भंडाफोड़ किया : आईजीआई हवाई अड्डे के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में बैंकॉक से आयात किए गए ,148.67 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मादक पदार्थ पकड़ा

S

Satish Lamaniya / Fri, Oct 16, 2026 / Post views : 34

आईजीआई हवाई अड्डे के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में बैंकॉक से आयात किए गए ,148.67 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मादक पदार्थ पकड़ा
शेयर करें:

सीमा शुल्क अधिकारियों ने आईजीआई हवाई अड्डे के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में बैंकॉक से आयात किए गए

148.67 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मादक पदार्थ का पता लगाया

नई दिल्ली स्थित न्यू कस्टम हाउस के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स इंपोर्ट स्थित एसआईआईबी शाखा के सीमा शुल्क अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के सबसे बड़े प्रयासों में से एक का भंडाफोड़ किया। स्थानीय स्तर पर प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए, अधिकारियों ने बैंकॉक से आ रही एक खेप को रोका और पीयू ट्यूबों के स्पूलों के अंदर छिपाए गए हरे रंग के एनडीपीएस पदार्थ की भारी मात्रा बरामद की, जिसके गांजा/ मारिजुआना होने का संदेह है।

19 डिब्बों में पैक किए गए पीयू ट्यूबों के रूप में घोषित की गई खेप को गलत घोषणा की संदिग्धता के कारण रोका गया था। आयातक के प्रतिनिधि की मौजूदगी में जांच करने पर, अधिकारियों को पीयू ट्यूबों से भरे प्लास्टिक के स्पूल मिले। स्पूलों को तोड़ने पर, अंदर छिपी हुई जगहों में पॉलीथीन में लिपटे हुए हरे रंग के ठोस पदार्थ के पैकेट मिले। ऐसे पैकेट 15 डिब्बे में पाए गए। प्रारंभिक जांच से पता चला कि यह पदार्थ गांजा/ मारिजुआना है।

कुल मिलाकर, 120 स्पूलों में 148.67 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मादक पदार्थ छिपाया गया था। जब्त किए गए नशीले पदार्थों का मूल्य लगभग 52 करोड़ रुपये है, जबकि भारत में इसका अनुमानित बाजार मूल्य 150 करोड़ रुपये है। प्रतिबंधित सामग्री, साथ ही छिपाने और पैकेजिंग सामग्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के अंतर्गत जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

यह अभियान 72 घंटे से अधिक समय तक चला और 15.10.2026 को एक शख्स की गिरफ्तारी के साथ समाप्त हुआ, जिसे उसी दिन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। तीन राज्यों में स्थित पांच परिसरों में की गई तलाशी से चल रही जांच के लिए महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पूरे अभियान की निगरानी एसीसी आयात के मुख्य आयुक्त और प्रधान आयुक्त स्तर के वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारियों की ओर से की गई और एसीसी आयात के अतिरिक्त सीमा शुल्क आयुक्त ने इसका पर्यवेक्षण किया।

भारी मुनाफे के लालच में तस्कर ऐसे अवैध सामानों को देश में लाने का प्रयास करते हैं। सीमा शुल्क अधिकारी समाज को नशीले पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए सतर्क और प्रतिबद्ध रहते हैं।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें