गोवर्धन पूजन एवं गौ माता पूजन संपन्न,
गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार में विजेताओं का सम्मान
बसुरिया।मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार आज दिनांक 09/11/2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बसुरिया में संचालित मुख्यमंत्री गौशाला में गोवर्धन पूजन एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती राधा बाई अहिरवार जी (जनपद पंचायत अध्यक्ष) रहीं, एवं अध्यक्षता ग्राम पंचायत बसुरिया के सरपंच श्री कमलेश सिलोकिया जी ने की।
सर्वप्रथम विधि-विधान से गौ माता एवं गोवर्धन पूजन-अर्चना कराई गई। इसके पश्चात सभी गौवंश को खीर, पूड़ी एवं मिठाई का भोग खिलाया गया।
इसी अवसर पर *गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।
पर्यावरण एवं जैविक खेती का संदेश:
इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण एवं जैविक खेती का संकल्प दिलाया गया। गौ माता के गोबर-गोमूत्र से जैविक खाद, जीवामृत एवं कीटनाशक बनाकर रासायनिक खाद से मुक्ति, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने तथा शुद्ध अन्न-शुद्ध पर्यावरण का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण कर गाँव को हरा-भरा बनाने का भी आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजन:
श्रीमती राधा बाई अहिरवार जी, श्री कमलेश अहिरवार जी, श्री हाकम सिंह वर्मा जी , श्री कमलेश सिलोकिया जी (सरपंच, बसुरिया), श्री रामकुमार नगपुरिया जी, श्री खुमान सिंह वर्मा जी, हरदौल संस्था से श्री रामेश्वर वर्मा जी, श्री विनय स्थापक जी, श्री दीपक वर्मा जी, श्री भैरो सिंह विश्वकर्मा जी
नोडल अधिकारी एवं अन्य:
डॉ. दीपेंद्र पटेल जी, श्री आकाश धानक जी, श्री लीलाधर लोधी जी, स्व-सहायता समूह से श्रीमती राजकुमारी लोधी जी, श्रीमती राधा बाई विश्वकर्मा जी, श्रीमती मधु लोधी जी, श्रीमती गायत्री लोधी जी, श्री आदर्श सुमित कृष्णा लोधी जी, श्री तरुण जी, श्री दीपक जी, श्री सूरज जी एवं समस्त ग्राम बंधु उपस्थित रहे।