कठोतिया में महिलाओं ने पकड़ी अवैध शराब, 52 क्वार्टर जब्त;
शराबबंदी नहीं हुई तो SP कार्यालय का करेंगी घेराव
https://youtu.be/z-BUA0ZjSyQ?si=VgAH1SEtuhRVAJKz
नरसिंहपुर।जिले के ग्राम कठोतिया में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। देर रात ग्रामीणों और महिलाओं द्वारा देसी शराब के 52 क्वार्टर पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें से 2 क्वार्टर खाली पाए गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब जब्त करने की कार्रवाई की।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही ग्राम की महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों के अनुसार, इस मामले में रवि नामक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, जिस पर गांव में अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नाबालिग बच्चे भी शराब का सेवन कर रहे हैं, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। महिलाओं का आरोप है कि शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है।
गांव की मातृशक्ति ने चेतावनी दी है कि यदि कठोतिया में अवैध शराब का कारोबार बंद नहीं हुआ तो महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर धरने पर बैठेंगी, आखिर ये अवैध शराब गांव में रवि यादव के पास कहा से आ रही किस ठेकेदार की रवि यादव शराब बेच रहा है पुलिस ओर आबकारी विभाग का जांच का विषय।
अब देखना होगा कि महिलाओं की इस मुहिम के बाद पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।