मंत्री उदय प्रताप सिंह निमावर में स्वामित्व योजनांतर्गत भू-अधिकार वितरण कार्यक्रम व 70 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
मंत्री उदय प्रताप सिंह का दौरा कार्यक्रम जारी
नरसिंहपुर। प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह शुक्रवार 6 नवम्बर को निमावर में स्वामित्व योजनांतर्गत भू-अधिकार वितरण, 70 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (19 वर्ष बालक) के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह का जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 6 नवंबर को प्रात: 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे सांईखेड़ा के ग्राम निमावर आएंगे और यहां स्वामित्व योजनांतर्गत भू-अधिकार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे गाडरवारा स्थित शासकीय आदर्श उमावि में 70 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (19 वर्ष बालक) के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। तदुपरांत अपरान्ह 3:30 बजे सेवा सदन लक्ष्मी टाउनशिप गाडरवारा आएंगे औ यहां क्षेत्रीय गणमान्यजनों से सौजन्य भेंट करेंगे। मंत्री श्री सिंह सायं 6 बजे ग्राम नांदनेर में श्री दिनेश राजौरिया के निवास आकर शोक संवेदना, सायं 6:45 बजे बस स्टेंड गाडरवारा में श्री रोहित पटेल के प्रतिष्ठान, सायं 7:15 बजे चुंगीनाका के पास गाडरवारा में श्री शुभम राजपूत के प्रतिष्ठान, रात्रि 8:30 बजे नरसिंहपुर रोड राजमार्ग लोलरी में श्री राजकुमार लोधी के प्रतिष्ठान के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि 9 बजे लोलरी आएंगे।