Sun, 22 Nov 2026 | 03:13:54 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

करेली में क्षत्रिय राजपूत समाज ने धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व, : विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन एवं रावण दहन

S

Satish Lamaniya / Wed, Oct 21, 2026 / Post views : 25

विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन एवं रावण दहन
शेयर करें:

करेली में क्षत्रिय राजपूत समाज ने धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व,

विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन एवं रावण दहन

भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ राजपूत समाज ने निभाई गौरवशाली परंपरा, पारंपरिक वेशभूषा और शस्त्रों के साथ युवाओं में दिखा विशेष उत्साह

नरसिंहपुर(करेली)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को नगर करेली के स्थानीय राम मंदिर प्रांगण में क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा भव्य दशहरा उत्सव, शस्त्र पूजन एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करेली तहसील के राजपूत बाहुल्य ग्रामों सहित नगर के बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता की।

नगर करेली के समाज अध्यक्ष **योगेंद्र सिंह चौहान एवं हेमंत राजपूत** के आमंत्रण पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर पारंपरिक शस्त्र पूजन किया गया।

**पारंपरिक वेशभूषा और शस्त्रों के साथ युवाओं ने दिखाई क्षत्रिय संस्कृति की झलक**

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण युवा वाहिनी करणी सेना के युवा कार्यकर्ता रहे। पारंपरिक राजपूताना वेशभूषा और शस्त्रों के साथ उपस्थित युवाओं में अपनी संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास के प्रति विशेष उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं अन्य समाजों के प्रबुद्धजनों ने भी क्षत्रिय राजपूत समाज की वर्षों पुरानी शस्त्र पूजन परंपरा की सराहना की।

**रावण दहन के साथ दिया बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश**

कार्यक्रम के अंत में रावण दहन कर अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। इसके पश्चात उपस्थित समाजजनों एवं नागरिकों को पारंपरिक पान तथा प्रसाद का वितरण किया गया।

समाज अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चौहान एवं हेमंत राजपूत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों, युवा साथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें