Sun, 22 Nov 2026 | 03:17:15 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

कल 16 नवंबर को होंगे दोनों सेमीफाइनल मुकाबले : 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और केरल ने बनाई जगह

S

Satish Lamaniya / Sun, Nov 15, 2026 / Post views : 53

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और केरल ने बनाई जगह
शेयर करें:

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर और केरल ने बनाई जगह

प्री-क्वार्टर फाइनल में बिहार और जम्मू-कश्मीर की जीत, 16 नवंबर को होंगे दोनों सेमीफाइनल मुकाबले

नरसिंहपुर, 15 नवंबर 2026. 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता आयु वर्ग-19 बालक 2026-27 के अंतर्गत जिले के विभिन्न खेल मैदानों पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बिहार एवं जम्मू-कश्मीर ने जीत दर्ज की, जबकि क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर एवं केरल की टीमों ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

रूद्र मैदान गाडरवारा में खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बिहार ने वेस्ट बंगाल को 35 रनों से हराया। बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में वेस्ट बंगाल की टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। बिहार के कुमार शान ने 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया।

कौड़िया मैदान पर खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने महाराष्ट्र को 19 रनों से पराजित किया। जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। जवाब में महाराष्ट्र की टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई। जम्मू-कश्मीर के करणवीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में NTPC मैदान पर उत्तर प्रदेश ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया। चंडीगढ़ की टीम ने 85 रन बनाए, जिसके जवाब में उत्तर प्रदेश ने 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 86 रन बनाकर जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश के राहुल यादव ने 44 रनों की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।

रूद्र मैदान पर खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु ने बिहार को 5 विकेट से हराया। बिहार की टीम 99 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में तमिलनाडु ने 17.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 101 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। तमिलनाडु के यशराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बोहानी स्थित राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान पर जम्मू-कश्मीर ने पंजाब को 11 रनों से पराजित किया। जम्मू-कश्मीर ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बनाए। प्रदीप ने 49 रनों की पारी खेली। जवाब में पंजाब की टीम 161 रन पर ऑलआउट हो गई। जम्मू-कश्मीर की जीत में अजितेश ने 3 विकेट हासिल किए।

आमगांव छोटा मैदान पर खेले गए चौथे क्वार्टर फाइनल में केरल ने DAV को 6 विकेट से हराया। DAV की टीम ने 167 रन बनाए। जवाब में केरल ने 4 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केरल के क्रिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस दौरान एसडीएम श्रीमती प्रगति वर्मा, श्री सुरेंद्र जी गुर्जर, श्री राजकुमार रघुवंशी, श्री हरि प्रताप ममार, श्री राजेंद्र कौरव, श्री ब्रजेंद्र कौरव, श्री उमाशंकर अग्रवाल, श्री नरेश कौरव, श्री रंजीत राजपूत, श्री दिनेश कौरव, श्री आनंद कौरव, श्री आनंद दुबे, श्री रवि शेखर जायसवाल, श्री मनोज राय, श्री अभिलाष मिश्रा, डॉ. हरगोविन्द पटेल, श्री ठाकुर राजीव सिंह, श्री ईश्वर सिंह पटेल, श्री मनोज शर्मा, श्री नीरज शर्मा, श्री जितेंद्र शर्मा, सुश्री सीमा डोंगरे, श्री प्रतुल्य इंदुरख्या, श्री अनुज जैन, श्री संदीप स्थापक, डॉ. राकेश त्रिपाठी, श्री अमित गौतम, श्री विक्रम शर्मा, श्री पवन राजोरिया, श्रीमती साधना स्थापक, श्री मोहरकांत पटेल, डॉ. योगेश कोरव, श्री कीरत पटेल, श्री राजेश पटेल, श्री राजेश पटेल (देवरी) एवं श्री मोहन मुरारी दुबे। अंपायर सूरज ग्वाला, विराट सिंह, पंकज नेमा, असलम खान, शेखर पाठक, आशीष दीक्षित, पवन कोल, सचिन पटेल, पुष्पराज सोलंकी एवं शिवकुमार पटेल रहे। स्कोरर सौरभ लहरिया, अंकिता मंडलोई, निशा मिश्रा, शुभम कटारे, आदित्य तिवारी एवं ज्योति धानक रहे। कमेंटेटर हेमंत कुमार सिंदे, सुनील सोनी, बलराम सिंह प्रजापति, अमित शर्मा एवं आदित्य द्विवेदी रहे। मैच रेफरी शिवम कटारे रहे।

16 नवंबर को होंगे दोनों सेमीफाइनल मुकाबले

प्रतियोगिता के अंतर्गत 16 नवंबर 2026 को पहला सेमीफाइनल उत्तर प्रदेश एवं तमिलनाडु के बीच रूद्र मैदान गाडरवारा में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल जम्मू-कश्मीर एवं केरल के मध्य राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान, बोहानी में आयोजित होगा। दोनों मुकाबलों की विजेता टीमें फाइनल में प्रवेश करेंगी।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें