Sun, 22 Nov 2026 | 03:16:35 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा : सीएम जन विश्वास अभियान के तहत इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन व सुपरिंटेंडेंट ऑफ स्टाम्प्स व कलेक्टर ने तेंदूखेड़ा में

S

Satish Lamaniya / Fri, Oct 23, 2026 / Post views : 52

सीएम जन विश्वास अभियान के तहत इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन व सुपरिंटेंडेंट ऑफ स्टाम्प्स व कलेक्टर ने तेंदूखेड़ा में
शेयर करें:

"मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान"

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन एवं सुपरिंटेंडेंट ऑफ स्टाम्प्स और कलेक्टर ने तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन एवं सुपरिंटेंडेंट ऑफ स्टाम्प्स श्री आलोक कुमार सिंह आईएएस और कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था एवं मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेंदूखेड़ा में नवीन भवन निर्माण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। यहां नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए चिन्हांकित की गई भूमि का अवलोकन किया गया तथा पीआईयू विभाग द्वारा तैयार किए गए भवन के ड्राइंग का भी निरीक्षण किया। नवीन भवन का निर्माण पूर्ण होने पर यहां 50 बिस्तरीय अस्पताल की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए स्टाफ क्वार्टर का निर्माण भी किया जाएगा। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

निरीक्षण के दौरान श्री आलोक कुमार सिंह ने अस्पताल में साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने दवा वितरण केंद्र पहुंचकर उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को समय पर दवाइयां मिल सकें और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मरीजों से चर्चा कर ली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए आए मरीजों से चर्चा कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने आज की ओपीडी की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की तथा मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित काउंसलिंग पर जोर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि चिकित्सक स्वयं ऐसी महिलाओं से संपर्क कर उनसे चर्चा करें और उनकी नियमित काउंसलिंग करें। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता के अनुसार समय पर उचित उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थाओं में सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जाए। गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुश्री शानू चौधरी, बीएमओ डॉ. राजकिशोर पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद था।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें