साईं खिचड़ी की पुनः हुई शुरुआत।
गाडरवारा। श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति द्धारा कोरोना काल से बंद चल रही हर गुरुवार खिचड़ी वितरण का गत दिवस पुनः शुरुआत हुई। गौरतलब है कि सन 2012 से प्रारंभ हुई यह सेवा निरंतर हर गुरुवार चलते हुए मार्च 2020 में कोरोना के चलती बंद हो गई थी जिसे समिति द्वारा साईं बाबा की पूजा अर्चना के उपरांत पुनः शुरुवार की गई। जिसमें करीब एक क्विंटल खिचड़ी का वितरण शहर के स्थानीय पुरानी गल्ला मंडी में किया गया। जो की करीब तीन सैकड़ा जरूरतमन्दों एवं भक्तों को वितरित की गई। इस अवसर पर समिति संस्थापक आशीष राय, नवशक्ति दुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष आनंद विश्वकर्मा, आशीष कुशवाहा,ओम राजपूत,लकी रजक,हरिओम श्रीवास,आकाश कुशवाहा, सौम्य प्रताप राय इत्यादि का विशेष सहयोग रहा।