सालीचौका क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का बोलबाला, जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ध्यान दे
ग्राम पचामा में गुन्डों का आतंक हवा लहराते धारदार हथियार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
सालीचौका पुलिस चोकी के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पचामा मैं गांव में कुछ लोगों के द्वारा धारदार हथियार लेकर कुछ लोगों को डराया धमकाया जा रहा है और शराब पीकर गांव में आंतक मचाया जा रहा है । इन चारों के द्वारा धारदार हथियार तलवार, फरसा, हवा में लहराते जा रहे हैं गांव के लोग इन के आतंक से परेशान हैं घरों से महिलाएं व बच्चे निकलाआ हुआ मुश्किल गांव वाले दहशत में हैं और लोधी समाज को गाली गलोच व जान से मारने तथा मर्डर करने की धमकी दे रहे हैं कुछ तथाकथित लोग । वहीं इस पूरे मामले को लेकर लोधी समाज के लोगों ने सालीचौका पुलिस चौकी मैं चोकी प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा है। आगे देखना यह है कि अब पुलिस इन गुन्डों पर कार्यवाही करती है या नहीं । वहीं लोधी समाज के लोगों का कहना है कि इन गुंडों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई तो लोधी समाज के द्रारा उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसका जबाब दार शासन प्रशासन होगा ।