कृष्ण गैस एजेंसी की अवैध बसूली पर पीएमओ कार्यालय हुई शिकायत, मचा हड़कंप।
कनेक्शन ट्रांसफर के नाम ली राशि की समाजसेवी आशीष राय ने की थी शिकायत।
गाडरवारा। गैस उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न नियम निर्धारित किए गए हैं, लेकिन इन नियमों की गोलमोल करके यदि उपभोक्ताओं से अनावश्यक राशि वसूल की जाती है तो यह गंभीर जांच का विषय है। ऐसा ही एक मामला स्थानीय कृष्ण गैस एजेंसी से जुड़ा सामने आया है, जहां गैस कनेक्शन ट्रांसफर के नाम पर कथित रूप से उपभोक्ता एवं समाजसेवी आशीष राय से 935 रुपए लिए गए। जिसकी एजेंसी द्वारा न ही कोई रसीद दी गई। इस मामले को लेकर समाजसेवी आशीष राय ने प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। शिकायत सामने आने के बाद गैस एजेंसी में हड़कंप मच गया। इस मामले में सवाल यह उठता है कि जब गैस कनेक्शन ट्रांसफर की प्रक्रिया संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनी के निर्धारित नियमों अनुसार 935 रुपए की राशि किसी भी प्रकार से निर्धारण नहीं की है। तो फिर उपभोक्ता से यह राशि किस मद में और किस नियम के तहत राशि वसूल की गई? साथ ही उपभोक्ता से ली गई राशि की कोई अधिकृत रसीद प्रदान नहीं की गई। समाजसेवी आशीष राय ने इस मामले को उपभोक्ता हितों से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए मांग की है कि गैस एजेंसी द्वारा इस प्रकरण के साथ साथ अन्य अभी तक जितने भी नाम ट्रांसफर किए है उनकी भी विभाग द्वारा निष्पक्ष से जांच कराई जाए। यदि गैस कनेक्शन ट्रांसफर के नाम पर नियम विरुद्ध राशि वसूली जाना प्रमाणित होता है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रभावित उपभोक्ताओं को न्याय दिलाया जाए।