Sun, 22 Nov 2026 | 06:22:23 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

कलेक्टर एसपी ने बच्चों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली : नरसिंहपुर अस्पताल पहुंचकर समनापुर विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

S

Satish Lamaniya / Tue, Nov 3, 2026 / Post views : 223

नरसिंहपुर अस्पताल पहुंचकर समनापुर विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली
शेयर करें:

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा ने अस्पताल पहुंचकर समनापुर विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

समनापुर में भोजन के बाद बच्चों को हुई उल्टी एवं सिरदर्द की शिकायत, जिला चिकित्सालय में कराया स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों से की मुलाकात

स्वसहायता समूह को हटाने के निर्देश

विकासखंड नरसिंहपुर के माध्यमिक शाला समनापुर में मंगलवार को भोजन करने के बाद 10 बच्चों को सिरदर्द एवं उल्टी की शिकायत होने पर जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर लाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों की स्थिति अच्छी है। एहतियात के तौर पर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को विद्यालय में कुल 38 बच्चे उपस्थित थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि विगत रात्रि के आटे का उपयोग मंगलवार सुबह पूरियां बनाने में किया गया था। पूरियां खाने के बाद 10 बच्चों को सिरदर्द एवं उल्टी की शिकायत होने लगी। इसके बाद सभी बच्चों को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को बेहतर उपचार एवं समुचित देखभाल के निर्देश दिए। उपचार के दौरान जब बच्चे ओआरएस पीने में झिझक रहे थे, तब कलेक्टर श्रीमती सिंह एवं एसपी डॉ. मीना ने बच्चों के सामने स्वयं ओआरएस पीकर उनका संकोच दूर किया और उन्हें भी ओआरएस पीने के लिए प्रेरित किया।

स्व-सहायता समूह को हटाने के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच के आधार पर एकता स्व-सहायता समूह, समनापुर को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित समूह प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भोजन का सैंपल लेकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फिलहाल सभी बच्चों की हालत अच्छी बताई जा रही है तथा चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें