Sun, 22 Nov 2026 | 03:15:35 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

भोजन की गुणवत्ता एवं मूलभूत सुविधाओं का किया अवलोकन : नरसिंहपुर जिला प्रधान न्यायाधीश, कलेक्टर, एसपी ने किया केंद्रीय जेल नरसिंहपुर का संयुक्त निरीक्षण ,बंदियों से संवाद किया संवाद

S

Satish Lamaniya / Thu, Oct 15, 2026 / Post views : 64

नरसिंहपुर जिला प्रधान न्यायाधीश, कलेक्टर, एसपी ने किया केंद्रीय जेल नरसिंहपुर का संयुक्त निरीक्षण ,बंदियों से संवाद किया संवाद
शेयर करें:

जिला प्रधान न्यायाधीश, कलेक्टर एवं एसपी ने किया केंद्रीय जेल नरसिंहपुर का संयुक्त निरीक्षण

बंदियों से संवाद कर विधिक सहायता की ली जानकारी

भोजन की गुणवत्ता एवं मूलभूत सुविधाओं का किया अवलोकन

सीसीटीवी कैमरों के संचालन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा

जिला एवं प्रधान न्यायाधीश श्री अखिलेश शुक्ला, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने गुरुवार को केंद्रीय जेल नरसिंहपुर का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता तथा विधिक सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बंदियों से चर्चा कर विधिक सहायता की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान जिला एवं प्रधान न्यायाधीश श्री अखिलेश शुक्ला ने बंदी गृह में जाकर बंदियों से संवाद किया और उनसे जानकारी ली कि उन्हें प्रकरणों में विधिक सहायता उपलब्ध हो रही है या नहीं। उन्होंने बंदियों को मिलने वाली कानूनी सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों को न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं एवं विधिक सहायता की स्थिति का जायजा लेना भी रहा। यहाँ बंदियों के लिए तैयार किए जाने वाले भोजन तथा भोजन वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, रसोईघर की साफ-सफाई और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों के संचालन की स्थिति का जायजा लिया तथा जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जेल में सुरक्षा एवं निगरानी से संबंधित व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से संचालित रहना महत्वपूर्ण है।

जेल में स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालयीन कार्यवाही से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा कक्ष में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई।संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बंदियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा विधिक सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के महत्व पर जोर दिया।इस मौके पर विधिक सहायता अधिकारी श्री राजेश कुमार सक्सेना सहित जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें