Sun, 22 Nov 2026 | 03:17:00 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

गाडरवारा बनेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मंत्री उदयप्रताप सिंह : मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक उदयप्रताप सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होकर बताया

S

Satish Lamaniya / Tue, Nov 10, 2026 / Post views : 118

मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक उदयप्रताप सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होकर बताया
शेयर करें:

गाडरवारा बनेगा क्रिकेट का महाकुंभ, मंत्री उदयप्रताप सिंह

गाडरवारा। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक उदयप्रताप सिंह ने मंगलवार को एक निजी होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गाडरवारा के लिए यह बड़े गौरव का विषय है कि यहां 11 से 17 नवंबर तक 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-19 बालक वर्ग का आयोजन होने जा रहा है।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि रूद्र मैदान गाडरवारा सहित अन्य ग्रामीण खेल मैदानों पर इस प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम, चारों दिशाओं के खिलाड़ियों का यहां संगम होने जा रहा है। यह आयोजन गाडरवारा के लिए किसी क्रिकेट के महाकुंभ से कम नहीं होगा। उन्होंने मीडिया के साथियों से आग्रह किया कि वे क्रिकेट मैचों का कवरेज करते हुए आयोजन में सहयोग करें और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का एक बड़ा अवसर है। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंत्री श्री सिंह ने जानकारी दी कि 11 नवंबर को प्रतियोगिता के उद्घाटन के साथ-साथ गाडरवारा में कई विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि गाडरवारा में बनने वाले ओपन स्टेडियम का भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही चीचली में आईटीआई भवन का लोकार्पण होगा। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों के भी भूमिपूजन एवं लोकार्पण किए जाएंगे।

इस आयोजन के उद्घाटन समारोह एवं भूमि पूजन लोकार्पण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री विश्वास सारंग भी शिरकत कर रहे है । मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस राष्ट्रीय आयोजन से गाडरवारा का नाम देशभर में रोशन होगा। क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को को 27 राज्यों के खिलाड़ियों को नजदीक से देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा। प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन और खेल मैदानों पर व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित की गई हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा, भाजपा नेता मुकेश मरैया, डॉ हरगोविंद सिंह , राव संदीप सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा ने करते हुए आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें