Sun, 22 Nov 2026 | 03:18:05 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर,आंगनवाड़ी केंद्र भामा का कलेक्टर श्रीमती सिंह ने किया निरीक्षण : भोजन मेनू दीवार पर प्रदर्शित करने के दिए निर्देश,बच्चों की उपस्थिति पंजी का किया अवलोकन,दर्ज व उपस्थित बच्चों की पूछताछ

S

Satish Lamaniya / Fri, Oct 23, 2026 / Post views : 86

भोजन मेनू दीवार पर प्रदर्शित करने के दिए निर्देश,बच्चों की उपस्थिति पंजी का किया अवलोकन,दर्ज व उपस्थित बच्चों की पूछताछ
शेयर करें:

आंगनवाड़ी केंद्र भामा का कलेक्टर श्रीमती सिंह ने किया निरीक्षण

भोजन मेनू दीवार पर प्रदर्शित करने के दिए निर्देश

बच्चों की उपस्थिति पंजी का किया अवलोकन,

दर्ज एवं उपस्थित बच्चों की ली जानकारी

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र भामा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को भोजन परोसा जा रहा था। कलेक्टर ने बच्चों को दिए जा रहे भोजन की जानकारी ली तथा आज के निर्धारित भोजन के संबंध में पूछताछ की।

निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में भोजन का मेनू दीवार पर प्रदर्शित नहीं होने पर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि बच्चों को प्रतिदिन दिए जाने वाले भोजन का मेनू स्पष्ट रूप से दीवार पर अंकित किया जाए, ताकि बच्चों के अभिभावकों सहित अन्य लोगों को भी निर्धारित भोजन की जानकारी मिल सके। इस संबंध में उन्होंने सहायक संचालक श्री राधेश्याम वर्मा एवं सीडीपीओ श्री आदित्य मोहन पटेल को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से केंद्र में दर्ज बच्चों एवं आज उपस्थित बच्चों की संख्या की जानकारी भी ली। कार्यकर्ता ने बताया कि केंद्र में कुल 71 बच्चे दर्ज हैं, जबकि निरीक्षण के समय 26 बच्चे उपस्थित थे। कलेक्टर ने बच्चों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया तथा अभिलेखों के संधारण और बच्चों की नियमित उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में शासन के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के साथ आवश्यक जानकारियों का उचित प्रदर्शन भी किया जाए। इसके साथ ही यहाँ अध्ययन कर रहे कक्षा पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों से जाकर बातचीत की।बच्चों से कविता पाठ करवाया।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें