Mon, 23 Nov 2026 | 03:39:01 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर,रेत खनन नियमों के उल्लंघन पर बकायादारों के विरुद्ध आरआरसी जारी : 15 दिवस में बकाया शास्ति राशि जमा करने के निर्देश, अन्यथा होगी नियमानुसार कठोर कार्रवाई

S

Satish Lamaniya / Mon, Oct 19, 2026 / Post views : 29

15 दिवस में बकाया शास्ति राशि जमा करने के निर्देश, अन्यथा होगी नियमानुसार कठोर कार्रवाई
शेयर करें:

रेत खनन नियमों के उल्लंघन पर बकायादारों के विरुद्ध आरआरसी जारी

15 दिवस में बकाया शास्ति राशि जमा करने के निर्देश, अन्यथा होगी नियमानुसार कठोर कार्रवाई

नरसिंहपुर, 18 अक्टूबर 2026. मध्यप्रदेश रेत नियम 2018 के नियम 23 के उल्लंघन किए जाने पर 10 और खान एवं खनिज अधिनियम 1957 एवं मध्यप्रदेश रेत (खनन, परिवहन, भंडारण एवं व्यापार) नियम 2019 के उल्लंघन किए जाने पर संबंधित 4 प्रकरणों में संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर न्यायालय कलेक्टर नरसिंहपुर द्वारा अर्थदंड/ शास्ति की राशि अधिरोपित की गई है। अधिरोपित राशि लंबे समय से जमा नहीं किए जाने के कारण शासन की राशि बकाया है, पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद राशि नहीं किए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध राशि वसूली के लिए राजस्व वसूली प्रमाण पत्र- आर.आर.सी. जरी किए गए हैं।

प्रभारी अधिकारी खनिज नरसिंहपुर ने बताया कि मध्यप्रदेश रेत नियम 2018 के नियम 23 के उल्लंघन किए जाने पर गोटेगांव तहसील के ग्राम मालीवाड़ा के ऋषिराज पटेल आ. परमानंद पटेल के विरूद्ध अलग-अलग प्रकरणों में 48 लाख रुपये, 2 करोड़ 40 लाख रुपये, 60 लाख रुपये व 12 लाख रुपये, करेली तहसील के साकेत नगर निवासी संजय दुबे आ. गौरीशंकर दुबे के विरूद्ध 12 लाख रुपये, होशंगाबाद के मेसर्स एस.आर. व मेसर्स सैनिक फूड प्रा.लि. कम्पनी के विरूद्ध एक करोड़ 34 लाख 51 हजार 580 रुपये, गोटेगांव के सतीश पटेल आ. कमल सिंह पटेल के विरूद्ध अलग-अलग प्रकरणों में एक करोड़ 50 लाख रुपये व एक करोड़ 80 लाख रुपये, आजाद वार्ड बेलहाई रोड गोटेगांव के राजू राजपूत आ. सतीशराम राजपूत के विरूद्ध 60 लाख रुपये और झांसीघाट तहसील गोटेगांव के संजय उर्फ पप्पू महंत आ. गणेश दास महंत (वैष्णव) के विरूद्ध 8 लाख 40 हजार रुपये की अधिरोपित शस्ति राशि की वसूली के लिए आर.आर.सी. जारी किए गए हैं।

इसी प्रकार खान एवं खनिज अधिनियम 1957 एवं मध्यप्रदेश रेत (खनन, परिवहन, भंडारण एवं व्यापार) नियम 2019 के उल्लंघन किए जाने पर सागर जिले के सी-41 विश्वविद्यालय कैम्प की अंजली मौर्य पत्नी भगवत मौर्य के विरूद्ध 10 करोड़ रुपये, मेसर्स राजलक्ष्मी इंटरप्राइजेज प्रा.लि. गाडरवारा के प्रो.प्रा. महाराणा प्रताप वार्ड पलोटनगंज गाडरवारा निवासी हरिओम चौधरी के विरूद्ध एक लाख 80 हजार रुपये, नरसिंहपुर तहसील के ग्राम धमना निवासी देवी लोधी आ. रामचरण लोधी के विरूद्ध 11 लाख 25 हजार रुपये और गोटेगांव तहसील के ग्राम झांसीघाट पोस्ट खमरिया निवासी देवीदास वैष्णव आ. स्व. बृजेन्द्र दास के विरूद्ध 28 लाख 12 हजार 500 रुपये अधिरोपित शस्ति राशि की वसूली के लिए आर.आर.सी. जारी किए गए हैं।

प्रभारी अधिकारी खनिज नरसिंहपुर ने संबंधित व्यक्तियों को सूचित किया गया है कि वे अपने अधिरोपित बकाया राशि की अदायगी 15 दिवस के भीतर सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं किए जाने की स्थिति में मध्यप्रदेश भू- राजस्व संहिता 1953 के प्रावधानों के अंतर्गत बकाया राशि की वसूली के लिए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थिति में वसूली की प्रक्रिया में होने वाले वैधानिक परिणामों के लिए संबंधित स्वयं उत्तरदायी होंगे। अत: संबंधित व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा में अधिरोपित राशि जमा कर वसूली की कार्रवाई से बचें।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें