करेली बैहर में अन्नकूट के परमा पर्व पर गो पूजन कार्यकम आयोजित
करेली।प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी राम मंदिर करेली के स्थान पर इस वर्ष को दीपों के पर्व दीपोत्सव के दूसरे दिन अन्नकूट के परमा पर्व पर गो पूजन कार्यकम करेली बरमान के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के बाजू से स्थित ग्राम पंचायत लिंगा के बैहर में मां नर्मदा के मंदिर के समीप ,वीर हनुमान मंदिर के सामने , एतिहासिक बावड़ी के पास किया गया l गौ पूजन के पावन पर्व पर पूर्व राज्य सभा सांसद श्री कैलाश सोनी , पूर्व कुल गुरु डाक्टर राजकुमार आचार्य ,पूर्व राज्य मंत्री सुजान सिंह जी पटेल के पुत्र राकेश प्रताप पटेल ,पूर्व सरपंच लाल साहब मिश्रा , गोमाता पूजन के साथ साथ गोपाल का सम्मान श्री फल देकर सम्मानित किया गया l कार्यकम का संचालन मा नर्मदा नदी स्वच्छता अभियान के संचालक राजकुमार कौरव ने किया l आभार मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि ,प्रदेश प्रेस संयोजक मीडिया प्रभारी जी सी सी आई मध्य प्रदेश भागीरथ तिवारी ,जिला कार्य कारी सदस्य भा जा पा ,अमोल यादव समस्त गौ प्रेमियों की उपस्थिति रही कार्यकम के पश्चात तिलक लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।