Sun, 22 Nov 2026 | 03:18:00 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीमों का आगमन शुरू : रेलवे स्टेशन से आवास स्थलों तक खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत 29 राज्यों एवं संस्थाओं की टीमें दिखाएंगी क्रिकेट का दमखम

S

Satish Lamaniya / Tue, Nov 10, 2026 / Post views : 51

रेलवे स्टेशन से आवास स्थलों तक खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत  29 राज्यों एवं संस्थाओं की टीमें दिखाएंगी क्रिकेट का दमखम
शेयर करें:

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीमों का आगमन शुरू

रेलवे स्टेशन से आवास स्थलों तक खिलाड़ियों का आत्मीय स्वागत

29 राज्यों एवं संस्थाओं की टीमें दिखाएंगी क्रिकेट का दमखम

नरसिंहपुर। प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के प्रयासों से गाडरवारा में 11 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाली 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-19 बालक वर्ग के लिए विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं की टीमों का आगमन शुरू हो गया है। दीपावली की देर रात्रि से खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है तथा खिलाड़ियों के स्वागत एवं आवास की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सबसे पहले ओवरनाइट एक्सप्रेस से ओडिशा की टीम गाडरवारा रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद सोमवार सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस से केरल की टीम का आगमन हुआ। सोमवार को ही महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी की टीमें भी विभिन्न ट्रेनों से गाडरवारा पहुंचीं।

स्टेशन पर तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत

रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली टीमों का शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान प्राचार्य श्री प्रतुल इंदुरख्या, बीईओ श्री वीरेंद्र राजपूत, प्राचार्य श्री एम.के. चक्रवर्ती, श्री ए.के. रघुवंशी, बीआरसी श्री संदीप स्थापक, श्री ओ.पी. राय, जिला क्रीड़ा एवं कल्याण निरीक्षक श्री अनुज जैन, पीटीआई श्री मुकेश पटेल, श्री विक्रम शर्मा, श्री सोमनाथ मेहरा एवं श्री शिवकुमार कौरव सहित अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके पश्चात खिलाड़ियों को निर्धारित आवास स्थलों तक पहुंचाया गया, जहां आवास व्यवस्था में लगे सदस्यों द्वारा भी उनका आत्मीय स्वागत एवं अगवानी की गई।

29 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे खेल प्रतिभा

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों एवं शैक्षणिक खेल संगठनों की कुल 29 टीमें सहभागिता करेंगी। इनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, सीबीएसई, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, सीआईएससीई, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, आईबीएसएसओ, आईपीएससी, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, नवोदय विद्यालय समिति, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं पश्चिम बंगाल की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, कौशल एवं टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था नगर के विभिन्न शादी गार्डनों में की गई है, जबकि उनके भोजन की व्यवस्था पीएमश्री शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गाडरवारा में की गई है। आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित विभागों एवं शिक्षकों की टीमें सक्रिय हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि तक सभी टीमों के गाडरवारा पहुंचने की संभावना है।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें