Sun, 22 Nov 2026 | 03:13:59 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

गाडरवारा रेलवे पुलिस (जीआरपी)पुलिस को मिली सफलता, : गाडरवारा रेलवे पुलिस ने बड़ी मात्रा में किया गांजा बरामद

S

Satish Lamaniya / Thu, Nov 5, 2026 / Post views : 307

गाडरवारा रेलवे पुलिस ने बड़ी मात्रा में किया गांजा बरामद
शेयर करें:

अमरकंटक एक्सप्रेस में गांजे की बड़ी खेप बरामद, तीन महिलाएं गिरफ्तार

गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चेकिंग के दौरान पकड़ी गईं महिलाएं, 14 किलो 360 ग्राम गांजा जब्त

https://youtu.be/BINZjD1g0Z0?si=ktETg7HQL7NL7kJw

गाडरवारा। रेलवे पुलिस जीआरपी गाडरवारा को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग के दौरान तीन महिलाओं को गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 किलो 360 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 59 हजार रुपये बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन क्रमांक 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेन के इंजन से दूसरे जनरल कोच में तीन महिलाएं सवार हैं। इनमें से एक महिला के पास छोटा बच्चा भी है। महिलाओं के पास रखी सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में गांजे जैसी गंध वाला मादक पदार्थ मौजूद है।

सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ गाडरवारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। यहां नेम बोर्ड के पास तीन महिलाएं बैठी हुई दिखाई दीं। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर महिलाओं ने अपने नाम वंदना कुचबंदिया, सीता कुचबंदिया एवं राखी कुचबंदिया बताए। तीनों ने अपना निवासी अब्दुल्लागंज, जिला रायसेन बताया।

महिलाओं के पास रखी बोरी के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने उसे अपना निजी सामान बताया। संदेह होने पर पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में बोरी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसमें गांजा बरामद हुआ। गांजे के संबंध में पूछताछ करने पर महिलाएं कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।

पुलिस ने मौके पर ही 14 किलो 360 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 59 हजार रुपये आंकी गई। इसके बाद तीनों महिलाओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय नरसिंहपुर में पेश किया गया।

न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद तीनों गिरफ्तार महिलाओं को जिला जेल नरसिंहपुर दाखिल कराया गया।

जीआरपी गाडरवारा की इस कार्रवाई को रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें