गाडरवारा: कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया 'ब्रह्मवाणी' अखबार का विमोचन,
नगर के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पत्रकार बंधु तथा गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
गाडरवारा।स्थानीय क्षेत्र में पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में एक नया कदम बढ़ाते हुए 'ब्रह्मवाणी' अखबार का भव्य विमोचन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने कर-कमलों से अखबार का विमोचन किया।
कार्यक्रम के दौरान गाडरवारा नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा,संपादक सतीश लमानिया , गाडरवारा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार पुखराज पांडे, नवनीत काबरा एवं डॉ हरगोविंद सिंह, भाजपा नेता मुकेश मरैया, राव संदीप कौरव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर के समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पत्रकार बंधु भी इस गरिमामयी पल के साक्षी बने।
अतिथियों ने नए समाचार पत्र के सफल प्रकाशन पर अपनी शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह अखबार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाज को एक नई दिशा देगा। यह ब्रह्मवाणी अखबार अभी मासिक है लेकिन ब्रह्मवाणी (brahmvani.com) वेबसाइट पर प्रतिदिन देशविदेश एवं अपने राज्य की तथा स्थानीय खबरें पढ़ सकते हैं एवं वीडियो भी देख सकते हैं।कार्यक्रम का समापन सभी के आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।