*"OPERATION EAGLE CLAW"*
*अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही*
• *थाना कोतवाली अंतर्गत एक आरोपी को लगभग 10.47 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया।*
• *जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1 लाख।*
• *आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।*
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, संगठित अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 4 नवम्बर 2026 को प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10.47 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत ₹1 लाख) जप्त किए हैं। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी :* अजय पिता सत्यनारायण विश्वकर्मा उम्र 26 साल निवासी डांगीढाना थाना स्टेशनगंज नरसिंहपुर, जिला नरसिंहपुर।
*जप्ती :* 10.47 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत ₹1 लाख)
*वैधानिक कार्यवाही :* आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे की टीम उनि आशीष बोपचे, प्र.आर. राजेश बागरी, आर. चन्द्रप्रताप पटेल, आर. प्रहलाद माधवे, आर. रोहित चन्पुरिया, आर. महेन्द्र ठाकुर एवं नगर रक्षा सदस्य शुभम मालवीय की मुख्य भूमिका रही है।