Sun, 22 Nov 2026 | 03:13:51 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

गाडरवारा नगर पालिका अध्यक्ष से मिला कायस्थ समाज का प्रतिनिधिमंडल : चित्रगुप्त चौराहे के नामकरण का सौंपा मांग पत्र, दिया साधुवाद

S

Satish Lamaniya / Sun, Nov 15, 2026 / Post views : 33

चित्रगुप्त चौराहे के नामकरण का सौंपा मांग पत्र, दिया साधुवाद
शेयर करें:

नगर पालिका अध्यक्ष से मिला कायस्थ समाज का प्रतिनिधिमंडल

चित्रगुप्त चौराहे के नामकरण का सौंपा मांग पत्र, दिया साधुवाद

गाडरवारा। गत दिवस कायस्थ महासभा गाडरवारा का एक प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा से मिला। जिसमें समाज जनों ने उन्हें चित्रगुप्त मंदिर के समक्ष के पार्क का नामकरण और पार्क में समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सारंग की प्रतिमा स्थापना पर उनके प्रयास की सराहना करते हुए साधुवाद दिया। उल्लेखनीय है कि यहां यम द्वितीया पर नपा द्वारा भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि सारंग के सुपुत्र एवं मंत्री विश्वास सारंग, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, सांसद दर्शन सिंह, महिला आयोग सदस्य पूर्व विधायक साधना स्थापक, पूर्व विधायक नरेश पाठक सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे थे। साथ ही इस मौके पर कायस्थ महासभा द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष को चौकी चौराहे का नामकरण चित्रगुप्त चौराहा करने का आग्रह पत्र सोपा। जिसमें उल्लेख किया गया है कि, चौकी मुहल्ला कायस्थ बाहुल्य क्षेत्र है प्रथम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय नर्मदा चरण श्रीवास्तव, नगर के सुप्रसिद्ध एडवोकेट स्वर्गीय आनंद श्रीवास्तव जैसे नामचीन कायस्थो का निवास स्थान रहा है। वहीं साहित्य के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध कवि स्वर्गीय इंद्र बहादुर खरे का जन्म स्थान भी छिड़ाव घाट है। वहीं हम कायस्थों के आराध्य भगवान श्री देव चित्रगुप्त का मंदिर भी चौकी के पास स्थित है। अतः कायस्थ समाज गाडरवारा आपसे निवेदन करती है की चौकी चौराहा का नामकरण श्री चित्रगुप्त चौराहा करें। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ कुशलेंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव उड़नी पिपरिया, आशीष सक्सेना एवं अरुण श्रीवास्तव गाडरवारा उपस्थित थे।

कैलाश सारंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित

गाडरवारा। कायस्थ समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों मंे शुमार स्व. कैलाश सारंग की पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौक़े पर चित्रगुप्त मंदिर के समक्ष पार्क मे नपाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने स्व सारंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पण किए। इस मौक़े पर समाज की ओर से अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, आशीष सक्सेना, प्रियांशु श्रीवास्तव, दिलीप सचिन अरुण श्रीवास्तव आदि अनेक जन उपस्थित थे।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें