Sun, 22 Nov 2026 | 03:13:57 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

गाडरवारा में माहेश्वरी महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया शरद उत्सव, : भजनों व श्रीकृष्ण लीलाओं की दी गई मनमोहक प्रस्तुतियां

S

Satish Lamaniya / Tue, Oct 27, 2026 / Post views : 38

भजनों व श्रीकृष्ण लीलाओं की दी गई मनमोहक प्रस्तुतियां
शेयर करें:

माहेश्वरी महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया शरद उत्सव,

भजनों व श्रीकृष्ण लीलाओं की दी गई मनमोहक प्रस्तुतियां

गाडरवारा । स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में शरद उत्सव का भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन तथा भगवान श्रीकृष्ण की संगीतमय आरती के साथ हुआ।

समारोह में सजातीय के बच्चों, बेटियों और बहुओं ने बढ़-चढ़कर उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न । मंचीय भक्तिमय भजनों और श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम मंच संचालन पूजा मालपानी एवं शेफाली पलोड़ द्वारा किया गया,/ इस अवसर पर वक्ताओं ने शरद पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पावन रात्रि चंद्रमा की सोलह कलाओं से अमृत वर्षा और भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य महारास का प्रतीक है, जो हमारे जीवन में प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

प्रस्तुतियों के उपरांत माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सफल आयोजन में युवा संगठन का भी सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम की व्दितीय श्रृंखला में 'ओपन गरबा राउंड' आयोजित हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने पारंपरिक गरबा धुनों पर थिरकते हुए उत्सव का भरपूर आनंद उठाया। समापन में सभी ने शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर लोकोक्ति को चरितार्थ करते हुए चंद्रमा की चांदनी में रखी गई अमृतमयी दूध की प्रसादी ग्रहण कर आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें