Sun, 22 Nov 2026 | 03:15:05 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

जिलेवासियों से गोबर एवं मिट्टी के दीये खरीदने और हरित दिवाली मनाने की अपील : राष्ट्रीय शिल्प महोत्सव में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का कलेक्टर ने किया अवलोकन

S

Satish Lamaniya / Thu, Nov 5, 2026 / Post views : 46

राष्ट्रीय शिल्प महोत्सव में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का कलेक्टर ने किया अवलोकन
शेयर करें:

राष्ट्रीय शिल्प महोत्सव में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों का कलेक्टर ने किया अवलोकन

आजीविका सरल मार्ट में महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की सराहना कर की खरीदारी

गोबर के दीये खरीदकर बढ़ाया उत्साह

जिलेवासियों से गोबर एवं मिट्टी के दीये खरीदने और हरित दिवाली मनाने की अपील

नरसिंहपुर। जनपद मैदान नरसिंहपुर में राष्ट्रीय शिल्प महोत्सव मेला एवं प्रदर्शनी में ग्रामीण महिलाओं के हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भरता की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला पंचायत नरसिंहपुर द्वारा स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मेले का अवलोकन कर विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया तथा महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित दुकानों पर पहुंचकर उत्पादों का अवलोकन किया और खरीदारी भी की। उन्होंने महिलाओं द्वारा गोबर से निर्मित आकर्षक दीये खरीदे तथा उनके नवाचार, मेहनत और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जिलेवासियों से अपील की कि दीपावली के पर्व पर स्थानीय स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार गोबर एवं मिट्टी के दीयों की खरीदारी करें। इससे स्थानीय कारीगरों एवं महिला समूहों को आर्थिक संबल मिलेगा और पर्यावरण के अनुकूल हरित दिवाली मनाने की दिशा में भी सार्थक पहल होगी। प्रदर्शनी में आजीविका सरल मार्ट के माध्यम से स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा गोबर से निर्मित सामग्री, सजावटी वस्तुएं, चप्पल, झाड़ू, पापड़, आटा, दाल, फिनाइल, वर्मी कम्पोस्ट, स्कूल ड्रेस सहित अनेक घरेलू एवं उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। स्थानीय संसाधनों और अपने हुनर का उपयोग कर महिलाएं इन उत्पादों का निर्माण कर रही हैं।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विक्रय एवं विपणन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ उनकी आजीविका को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं आकर्षक उत्पाद तैयार करने तथा अपने व्यवसाय को और अधिक विस्तार देने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय शिल्प महोत्सव में स्व-सहायता समूहों की सहभागिता महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें