Sun, 22 Nov 2026 | 06:22:23 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

नवरात्रि एवं प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : सीएमएचओ ने रात्रि के समय जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण ,24 घंटे चिकित्सक एवं विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध,

S

Satish Lamaniya / Tue, Oct 20, 2026 / Post views : 48

सीएमएचओ ने रात्रि के समय जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण ,24 घंटे चिकित्सक एवं विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध,
शेयर करें:

नवरात्रि एवं प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

सीएमएचओ ने रात्रि के समय जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

24 घंटे चिकित्सक एवं विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध, 108 एम्बुलेंस की लापरवाही पर नोटिस के निर्देश

नवरात्रि एवं प्रतिमा विसर्जन पर्व के दौरान आमजन को त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा ने सोमवार की रात्रि 10 बजे जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर का औचक निरीक्षण कर आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकीय अमले को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान संभावित दुर्घटनाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला चिकित्सालय में नियमित ड्यूटी रोस्टर के अतिरिक्त चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। गर्भवती महिलाओं को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक की व्यवस्था भी की गई है। ऑन-कॉल ड्यूटी वाले चिकित्सकों को भी निर्धारित स्थान पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आपातकालीन उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों, स्ट्रेचर, उपकरणों एवं चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें तथा आपातकालीन स्थिति में मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की देरी नहीं हो। उन्होंने चिकित्सकीय अमले को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान मरीज को समय पर 108 एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मिश्रा ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित करेली एम्बुलेंस पायलट एवं जिला प्रबंधक 108 को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जिम्मेदारों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। उन्होंने जिले के नागरिकों, वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि नवरात्रि एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी सड़क दुर्घटना अथवा आपातकालीन स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, जिससे समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि भीड़भाड़ अथवा यातायात जाम की स्थिति में एम्बुलेंस को प्राथमिकता से रास्ता दें। एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही सुरक्षित तरीके से रास्ता उपलब्ध कराकर आपातकालीन सेवाओं के सुचारु संचालन में सहयोग करें।

पर्व के दौरान आकस्मिक स्वास्थ्य सहायता एवं समन्वय के लिए आरएमओ डॉ. राहुल नेमा के मोबाइल नंबर 8770941996, डॉ. जी.सी. चौरसिया के मोबाइल नंबर 9827791392, डॉ. राजेंद्र डहेरिया के मोबाइल नंबर 9977867151 और डॉ. देवेंद्र रिपुदमन सिंह के मोबाइल नंबर 8109813072 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने तथा जिला चिकित्सालय, चिकित्सकीय अमले एवं एम्बुलेंस सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान आमजन को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्रा

थमिकता है।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें