Sun, 22 Nov 2026 | 03:14:55 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत देवरी में स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का लिया जायजा : मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजमार्ग एवं शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षण

S

Satish Lamaniya / Fri, Oct 30, 2026 / Post views : 199

मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजमार्ग एवं शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षण
शेयर करें:

मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजमार्ग एवं शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के नियमित फॉलोअप के दिए निर्देश

ग्राम पंचायत देवरी में स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का लिया जायजा

नरसिंहपुर।विद्यार्थियों से संवाद कर परखा शैक्षणिक स्तर

मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल एवं प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री एम. सेल्वेन्द्रन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजमार्ग एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवरी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे कार्यों, राशन वितरण व्यवस्था तथा शासकीय विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।

मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सीएमएचओ डॉ मनीष मिश्रा से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की पदस्थापना एवं स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों की कमी वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली।अनमोल एप पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी की ऑनलाइन एंट्री की समीक्षा करते हुए सभी जानकारियां समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के नियमित फॉलोअप पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों की समय पर पहचान और उपचार से जच्चा-बच्चा दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं से बीएमओ स्वयं संपर्क कर आवश्यक परामर्श दें। साथ ही फॉलोअप में लापरवाही अथवा देरी होने पर संबंधित एएनएम की जवाबदेही तय की जाए।

स्वामित्व योजना के कार्यों का अवलोकन कर ग्रामीणों को बताए लाभ

मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने ग्राम पंचायत देवरी में स्वामित्व योजना के तहत किए जा रहे रजिस्ट्री संबंधी कार्यों का अवलोकन कर अधिकारियों से आज की गई रजिस्ट्रियों की संख्या एवं योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर बताया कि योजना के माध्यम से उन्हें अपनी संपत्ति का वैधानिक मालिकाना हक प्राप्त होता है। उन्होंने रजिस्ट्री के दस्तावेज को सुरक्षित रखने की समझाइश भी दी।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से राशन वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए पूछा कि राशन दुकान नियमित खुलती है या नहीं तथा पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में समय पर राशन मिल रहा है या नहीं।

विद्यार्थियों से पाठ पढ़वाकर जाना शैक्षणिक स्तर

मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने शासकीय माध्यमिक शाला देवरी का निरीक्षण कर कक्षा चौथी के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्यपुस्तक का अध्याय पढ़वाया और उसका अर्थ पूछकर उनके अध्ययन एवं विषयवस्तु की समझ का स्तर जाना।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को हॉस्टल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर शासकीय शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई गई। इसके सकारात्मक परिणामस्वरूप दो विद्यार्थियों का जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में चयन हुआ है। इसके अलावा 12 विद्यार्थियों ने जेईई तथा 14 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा क्वालीफाई की है।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त जबलपुर श्री धनंजय सिंह, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर श्री अरविंद कुमार सिंह सहित अ

न्य अधिकारी मौजूद थे।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें