गाडरवारा में गन्ना उत्पादक किसानों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन,
गन्ना किसानों एवं सभी किसान संगठनों से अपील
मध्य प्रदेश गन्ना उत्पादक किसान सभा के जिला संयोजक बृजमोहन कोरव एवं राम सिंह वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया की 28 अक्टूबर 2026 बुधवार को जवाहर कृषि उपज मंडी गाडरवारा में गन्ना उत्पादक किसानों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के गन्ना उत्पादक किसान प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय महासचिव पुष्पेंद्र त्यागी भी मुख्य वक्ता के रूप में रहेंगे, पूर्व वर्षों से गन्ना किसानों के लगातार शोषण एवं मिल मालिकों की गलत नीतियों के चलते किसानों का शोषण ही नहीं उनका स्वाभिमान भी छीना जा रहा है मिल मालिकों की मनमानी तो दूर उनके अधीनस्थ फील्ड मेन लेबर ठेकेदारों के सामने गिड़गिड़ाना पड़ रहा है तौल कांटों पर कई किसानों ने सवाल उठाए हैं तोल में पारदर्शिता होना चाहिए। सरकारें भी मिल मालिकों को लाभ पहुंचाने एवं किसान हित के कानून में बदलाव कर लूट को वैधानिक बना रही है ।पहले 8.5 रिकवरी पर एफआरपी के तहत गन्ने का दाम तय होता था जिसे 2009 में 9.25 पर और 2022-23 में 10.25 पर दाम तय करने का नियम बना दिया है। पूर्व में ज्यादा वजन वाला गन्ना मिलें लेती थीं ,अब उनके मन की वैरायटी जो ज्यादा शक्कर रिकवरी देती है उसके बाद अधिक रिकवरी वाले गन्ने पर कम दाम तय कर रही है। पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश जैसी राज्य सरकारे मिल रेट के अलावा (एस ए पी) राज्य समर्थित मूल्य जो₹50 प्रति क्विंटल से 75 रुपए प्रति क्विंटल तक किसानों को मिल रेट से अधिक देती हैं, लेकिन मध्य प्रदेश ने आज तक राज्य की ओर से एक भी पैसा किसानों को नहीं दिया है, गन्ना विकास निधि के माध्यम से किसानों को बिना ब्याज राशि खाद बीज कीटनाशक से लेकर गन्ना किसान के विकास के लिए सहायता दी जाती है जो आज तक नहीं मिली है सरकार उन्हें समाप्त करने में लगी हुई। गन्ना किसानों को शक्कर के अलावा शीरा, खोई, इथेनॉल, बिजली जैसे उपउत्पादों से होने वाले लाभांश का आधा हिस्सा प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानो को अभी तक नहीं दिया गया है। 1क्विंटल गन्ने पर मिलें 1375रु की कमाई करती हैं आप सभी गन्ना किसान जानते हैं कितना मिल रहा है।
हम सभी गन्ना उत्पादक किसान किसी एक मील या कुछ क्षेत्रो में आंदोलन प्रदर्शन पर कुछ हासिल तो कर सकते हैं ,पर किसानों का शोषण करने वाली नीतियों को वापस लेने, गन्ना किसानों के हित में नीतियां बनवाने ,राष्ट्रीय स्तर पर तमाम गन्ना किसानों को एकजुट कर संघर्ष से ही हल निकलेगा। सम्मेलन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के गन्ना उत्पादक किसान प्रतिनिधि एवं मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महासचिव पुष्पेंद्र त्यागी जी रहेंगे जो देश में गन्ना किसानों की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए उनके निदान के लिए देशभर में एक जुट होकर कैसे सरकार और मिल मालिकों के द्वारा गन्ना किसान विरोधी नीतियों का विरोध कर किसान हित में नीतियां बनाने मजबूर करेंगे।
नरसिंहपुर जिले के समस्त किसान संगठनों एवं गन्ना किसानों से अपील है दलगत राजनीति से हटकर अपने शोषण के खिलाफ स्वाभिमान को बचाने राष्ट्रीय स्तर पर संगठित होकर मध्य प्रदेश गन्ना उत्पादक किसान सभा के मंच पर एक जुट होकर जिले की प्रत्येक शुगर मिल स्तर की समस्याएं उत्पादन से लेकर विक्रय और भुगतान होने तक की समस्याएं एकत्रित कर सम्मेलन में लावे जिससे उनके निराकरण के लिए शासन प्रशासन और मिल स्तर पर रूपरेखा बनाकर एकजुट संघर्ष किया जा सके।