Sun, 22 Nov 2026 | 06:22:23 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

बरमान स्कूल में बवाल! छात्राओं ने प्रिंसिपल पर अभद्रता के लगाए आरोप : टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के आरोप,प्रिंसपल के खिलाफ छात्राओं का हल्ला बोल

S

Satish Lamaniya / Sat, Oct 24, 2026 / Post views : 46

टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के आरोप,प्रिंसपल के खिलाफ छात्राओं का हल्ला बोल
शेयर करें:

बरमान स्कूल में बवाल! प्रिंसिपल पर अभद्रता, टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के आरोप, छात्राओं ने खोला मोर्चा

https://youtu.be/JzbNZCh5tzQ?si=5BavQYSiIiC9CMS1

नरसिंहपुर के बरमान कला हाई स्कूल में प्रिंसिपल के खिलाफ छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा ...स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने अपनी ही प्रिंसिपल पर अभद्र भाषा में बात करने, टॉयलेट साफ करवाने और सजा के नाम पर गिट्टी पर घंटों घुटने के बल बैठाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं...! बच्चों का कहना है कि पिछले करीब एक महीने से वे इस कथित प्रताड़ना से परेशान हैं, हालात ऐसे हैं कि कुछ छात्राएं अब स्कूल जाने से भी डरने लगी हैं... आखिरकार बच्चों ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजनों के साथ छात्र-छात्राएं बरमान चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत सौंपकर प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उन्हें स्कूल से हटाने की मांग की... हालांकि, प्रिंसिपल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वे खुद टॉयलेट साफ करती हैं, लेकिन बच्चों से सफाई नहीं करवातीं और न ही उनके साथ अभद्र व्यवहार करती हैं... वहीं, बरमान चौकी प्रभारी आरती वर्मा के मुताबिक, शिकायत प्राप्त हुई है, वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मामले की जांच की जाएगी... अब बड़ा सवाल यही है कि बच्चों के इन गंभीर आरोपों की जांच में क्या सामने आता है और क्या जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होगी।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें