Mon, 23 Nov 2026 | 03:36:41 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

गाडरवारा में 23 अक्टूबर से होगी 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता : 10 संभागों के करीब 160 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, तैयारियों को लेकर एसडीएम प्रगति वर्मा ने ली बैठक

S

Satish Lamaniya / Thu, Oct 15, 2026 / Post views : 37

10 संभागों के करीब 160 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, तैयारियों को लेकर एसडीएम प्रगति वर्मा ने ली बैठक
शेयर करें:

गाडरवारा में 23 अक्टूबर से होगी 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता

10 संभागों के करीब 160 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, तैयारियों को लेकर एसडीएम प्रगति वर्मा ने ली बैठक

सत्र 2026-27 के खेल कैलेंडर के अंतर्गत गाडरवारा में 70 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 अक्टूबर तक 19 वर्ष बालक वर्ग में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों के लगभग 160 खिलाड़ी और 30 अधिकारी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गाडरवारा श्रीमती प्रगति वर्मा की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मैदानों की तैयारी, खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन, सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

प्रतियोगिता के मैच रुद्र मैदान गाडरवारा, एनटीपीसी खेल मैदान, चीचली के खेल मैदान तथा शासकीय राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोहानी के मैदान पर खेले जाएंगे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा एवं जिला क्रीड़ा एवं कल्याण निरीक्षक श्री अनुज जैन ने प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की। एसडीएम श्रीमती प्रगति वर्मा ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से समय पर तैयारियां पूरी करने और प्रतियोगिता का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, गाडरवारा, चीचली एवं सालीचौका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें