🌾 गन्ना मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल एवं बोनस की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा! 🌾
नरसिंहपुर। आज गन्ना किसानों के हक और अधिकार की आवाज को बुलंद करते हुए प्रहलाद पटेल (मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) मध्यप्रदेश शासन के नाम पूर्व राज्य मंत्री मध्यप्रदेश शासन जालम सिंह पटेल को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान गन्ना किसानों की प्रमुख मांग ₹600 प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य एवं उचित बोनस दिलाए जाने का आग्रह किया गया।
आज नरसिंहपुर जिले का गन्ना किसान बड़ी आशा और विश्वास के साथ आपकी ओर देख रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप किसानों की पीड़ा और उनकी मेहनत को समझते हुए जल्द से जल्द उचित निर्णय लेकर गन्ना किसानों के साथ न्याय करेंगे।
किसान की मेहनत का उचित मूल्य मिलना उसका अधिकार है, कोई एहसान नहीं।
🌾 मिलकर लड़ेंगे और जरूर जीतेंगे! 🌾 किसान एकता जिंदाबाद!