Sun, 22 Nov 2026 | 03:17:50 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

बिना लाइसेंस संचालित राजस्थान मिष्ठान भंडार के कारखाने का निरीक्षण : नर्मदापुरम में मावा-मिठाई के नमूने लिए गए,दीपावली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी,

S

Satish Lamaniya / Fri, Oct 30, 2026 / Post views : 26

नर्मदापुरम में मावा-मिठाई के नमूने लिए गए,दीपावली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी,
शेयर करें:

बिना लाइसेंस संचालित राजस्थान मिष्ठान भंडार के कारखाने का निरीक्षण, मावा-मिठाई के नमूने लिए

दीपावली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच जारी, एफएसएसएआई अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए प्रकरण वरिष्ठ कार्यालय को भेजा

आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासनिक टीम ने साकेत नगर कॉलोनी स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार के कारखाने का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कारखाना बिना लाइसेंस के संचालित होना पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मौके से मावा, मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

बिना लाइसेंस कारखाना संचालित पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 (FSSAI Act, 2006) के प्रावधानों के तहत पंचनामा तैयार किया गया। साथ ही, प्रकरण में नियमानुसार अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित वरिष्ठ कार्यालय को प्रकरण प्रेषित किया गया है।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री सीमा बड़ोले, तहसीलदार नगर श्री सुनील शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बी.एस. धाकड़ एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

जिला प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें