मानवता की मिसाल: एम्स भोपाल में सातवाँ अंगदान, तीन मरीजों को मिली नई जिंदगी
• एम्स भोपाल में सातवाँ अंगदान पूरा हुआ। यह इस वर्ष का पाँचवाँ अंगदान है।
• नर्मदापुरम की बिलाश टांटी शर्मा (उर्फ शिवानी) 10 अक्टूबर को नवरात्र में माँ सलकनपुर के दर्शन के लिए निकली थीं। रास्ते में सड़क हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।
• 14 अक्टूबर 2026 को उन्हें ब्रेन-स्टेम डेड घोषित किया गया। अपनों को खोने के असहनीय दुख के बीच बिलाश के परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया।
• परिजनों की सहमति और जरूरी चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद 15 अक्टूबर 2026 को अंगदान पूरा किया गया। एक साधारण ग्रामीण और मजदूर परिवार के इस निर्णय से तीन अन्य परिवारों के जीवन में उम्मीद की किरण पहुँची है।
• बिलाश की एक किडनी एम्स भोपाल में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित की गई, जबकि दूसरी किडनी और लिवर प्राथमिकता के आधार पर भोपाल के बंसल अस्पताल में प्रत्यारोपित किए गए।
गांव में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान
नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी क्षेत्र के ग्राम खापा खुर्द निवासी बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) के अंगदान के बाद उनके परिवार को सम्मानित किया गया। राज्य शासन के निर्णय के अनुसार, शिवानी के पैतृक गांव में मध्य प्रदेश पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।