दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं- फायरिंग के दौरान भरमार बंदूक फटी
एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत- आरोपी हिरासत में- निवास पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
मंडला- आपको बता दे कि- मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंगलिया के आंटी टोला से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है- जहां दिवाली पर्व की रात फायरिंग के दौरान भरमार बंदूक फटने और गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई- इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया- जानकारी के अनुसार- दिवाली की रात ग्राम जंगलिया के आंटी टोला में फायरिंग के दौरान भरमार बंदूक फट गई- इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया- आनन-फानन में परिजन उसे निजी वाहन से निवास अस्पताल लेकर पहुंचे- लेकिन दुर्भाग्यवश डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
एक तरफ जहां पूरा क्षेत्र दीपावली की खुशियां मना रहा था- वहीं इस दर्दनाक घटना ने एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया- घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है- मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
फिलहाल निवास पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है- अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और बंदूक फटने की वास्तविक वजह क्या थी- फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दीपावली की खुशियों के बीच लापरवाही या किस परिस्थिति ने एक परिवार से उसका अपना छीन लिया।
इस दुखद घटना ने एक बार फिर हथियारों के इस्तेमाल में सावधानी और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्टर दिनेश यादव