Sun, 22 Nov 2026 | 02:17:47 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

जांच में खुलासा हुआ कि यह अवैध शराब टिमरनी से गुजरात ले जाई जा रही थी : देवास घटना का मुख्य आरोपी एवं अवैध शराब का तस्कर और मास्टर माइंड राहुल जायसवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

S

Satish Lamaniya / Tue, Nov 3, 2026 / Post views : 99

देवास घटना का मुख्य आरोपी एवं अवैध शराब का तस्कर और मास्टर माइंड राहुल जायसवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शेयर करें:

देवास घटना का मुख्य आरोपी निकला अवैध शराब का तस्कर और मास्टर माइंड

अवैध शराब की तस्करी कर रहे वाहन की तलाशी के दौरान किया यह अपराध

मुख्य सरगना राहुल जायसवाल गिरफ्तार

देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब के वाहन को रोकने के दौरान थाना प्रभारी श्री दिलीप पुरी के निधन की घटना के पश्चात पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ लिया है। इस घटना की एफआईआर थाना खातेगांव में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज की गई है। अवैध शराब के नेटवर्क के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कु रावत निवासी अलीराजपुर है, जिसे वाहन केरम सिंह चांगोड़ निवासी अलीराजपुर ने उपलब्ध करवाया था। केरम सिंह को अभिरक्षा में लिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि यह अवैध शराब टिमरनी से गुजरात ले जाई जा रही थी।

गत 2 नवंबर की रात को सूचना मिलने पर कि अवैध शराब की बड़ी मात्रा एक आयशर गाड़ी क्र. MP-43 H4786 से टिमरनी जिला हरदा से गुजरात ले जाई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद के निर्देशन में गठित चार टीमों द्वारा नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब से भरी आयशर गाड़ी सांडलपुर फाटा नर्मदा ढाबा के सामने खड़ी दिखाई दी। थाना प्रभारी खातेगांव निरीक्षक दिलीप पुरी के द्वारा ड्राइवर को वाहन से नीचे उतरकर वाहन की तलाशी देने कहा गया, तब उक्त आयशर वाहन के ड्राइवर ने थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी को जान से मारने की नीयत से अपनी गाड़ी निरीक्षक दिलीप पुरी के ऊपर चढ़ा कर अवैध शराब से भरी गाड़ी लेकर वहाँ से भाग गया। उपचार के दौरान निरीक्षक दिलीप पुरी का दुखद निधन हो गया। उक्त घटना में आरक्षक सोहन जाट पर भी चालक द्वारा गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया जिसमें वह घायल हो गया है।

चार टीमें गठित कर किया अपराध का पर्दाफाश

इस घटना के पश्चात पुलिस की विभिन्न टीमों ने दबिश देकर अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ लिया है। इस घटना की FIR थाना खातेगांव में धारा 103(1), 109(1), 121(2), 3(5) BNS एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज की गई है। विवेचना में सामने आया कि चालक गजेन्द्र उर्फ अक्कु रावत निवासी अलीराजपुर है, जिसे वाहन केरम सिंह चांगोड़ निवासी अलीराजपुर ने उपलब्ध करवाया था। केरम सिंह को अभिरक्षा में लिया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि यह अवैध शराब टिमरनी से गुजरात ले जाई जा रही थी। शराब ठेका पाटेन्द्र जायसवाल निवासी बड़वानी के नाम पर है और इसमें राहुल जायसवाल, मनीष जायसवाल और मोहिन जायसवाल की तीस-तीस प्रतिशत और पाटेन्द्र की दस प्रतिशत भागीदारी है। पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना राहुल जायसवाल निवासी टिमरनी, जिला हरदा है, जो तीनों दुकानों से अवैध शराब की सप्लाई का नेटवर्क संचालित करता है। राहुल को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। प्रकरण में विजय राव निवासी इंदौर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पांच जिलों में टीमें गठित कर दबिश जारी है। फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक श्री उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें