देवास। मध्य प्रदेश के खातेगांव में शराब तस्करी रोकने के दौरान थाना प्रभारी टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वे पुलिस टीम के साथ नेमावर रोड पर चेकिंग कर रहे थे। हादसे के बाद उनका पोस्टमार्टम स्थानीय अस्पताल में किया गया। पार्थिव शरीर खातेगांव थाने लाया गया, जहां पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दिवंगत दिलीप पुरी 2007 बैच के अधिकारी थे।