Sun, 22 Nov 2026 | 03:15:45 PM
ब्रह्मवाणी (Brahmvani)
Breaking News Exclusive
उमरिया में एन एच 43 घुनघुटी मोर्चा फाटक में 36 घंटे से लगा महाजाम : रिमझिम बारिश ने खोली निर्माण कंपनी की लापरवाही की पोल, कीचड़ और गड्ढों के बीच यात्री परेशान बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त : राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर गिरफ्तार, मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम पुरस्कार : मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान बोहानी में शहीद आशीष शर्मा की स्‍मृति में स्‍टेडियम एवं पार्क का हुआ भूमिपूजन, : नरसिंहपुर बोहानी में हर साल 19 नवंबर को शहीद मेला लगेगा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल की घोषणा जिला नहीं तो हाईवे जाम! सिहोरा जिला आंदोलन समिति का बड़ा ऐलान : 26 दिसंबर को 2000 से अधिक मशालों के साथ निकलेगा मशाल जुलूस, सरकार को दिया आर-पार के संघर्ष का संदेश करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे की किसानों को चेतावनी जरूर पढ़े और सुने : नरसिंहपुर किसान भाई ध्यान दें उप्र.के गुड़ व्यापारी 40-50 रुपए बढ़ाकर गन्ना ले रहे हैं तो उधार न बेचे नगद पेमेंट ले गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी ने बैरक में जान दे दी. : लखनऊ क़े सुशांत गोल्फ सिटी के होटल ओमेक्स न्यू की 10 वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्ष की समरीन की हुई मौत के मामले में अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी : अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर निगरानी एवं मुखबिर तंत्र को किया गया सक्रिय UP-STF ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाइयां बनाने की फैक्ट्री पकड़ी : चने की भूसी, कई तरह का पाउडर मिलाकर दवाइयां बनाई जा रही थीं,इनकी सप्लाई उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हो रही थी गाडरवारा में अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने दी दबिश : 1560 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद दो प्रकरण दर्ज, तीन मदिरा दुकानों का किया निरीक्षण

सिंगापुर के 'आईटीबी एशिया 2026' में मध्यप्रदेश पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र : भारतीय उच्चायुक्त डॉ.अंबुले ने किया पवेलियन का उद्घाटन, विरासत,वन्यजीव व अनूठे स्वाद से विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा मप्र

S

Satish Lamaniya / Wed, Oct 21, 2026 / Post views : 24

भारतीय उच्चायुक्त डॉ.अंबुले ने किया पवेलियन का उद्घाटन, विरासत,वन्यजीव व अनूठे स्वाद से विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा मप्र
शेयर करें:

सिंगापुर के 'आईटीबी एशिया 2026' में मध्यप्रदेश पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

भारतीय उच्चायुक्त डॉ. अंबुले ने किया पवेलियन का उद्घाटन

विरासत, वन्यजीव और अनूठे स्वाद से विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा मध्यप्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मेले 'आईटीबी एशिया 2026' में मध्यप्रदेश पवेलियन देश-विदेश के प्रतिनिधियों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पका अंबुले ने सिंगापुर के मरीना बे सैंड्स स्थित सैंड्स एक्सपो एंड कन्वेंशन सेंटर में मध्यप्रदेश पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पर्यटन सचिव एवं मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी., विभागीय अधिकारी तथा वैश्विक पर्यटन उद्योग के प्रमुख स्टैकहोडर्स उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश पवेलियन को राज्य की समृद्ध विरासत, संस्कृति, प्रचुर वन्यजीव, आध्यात्म, वेलनेस और सतत पर्यटन (सस्टेनेबल टूरिज्म) की थीम पर आकर्षक रूप से सजाया गया है। यहाँ आने वाले अंतर्राष्ट्रीय आगंतुक वर्चुअल रियलिटी (VR) तकनीक के जरिए मध्यप्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का जीवंत अनुभव ले रहे हैं। इसके साथ ही, पारंपरिक आतिथ्य सत्कार के तहत परोसे जा रहे जीआई टैग प्राप्त मुरैना की मशहूर गजक और रतलामी सेव का अनूठा स्वाद भी विदेशी मेहमानों को खूब लुभा रहा है।

यह तीन दिवसीय प्रतिष्ठित पर्यटन मेला 23 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की टीम सिंगापुर और दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और निवेशकों के साथ लगातार बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकें कर रही है। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पैकेजों और आईटिनररी में मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों को प्रमुखता से शामिल कराना और राज्य में पर्यटन निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।

इस अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता से एशियाई आउटबाउंड टूरिज्म बाजार की प्राथमिकताओं और नए रुझानों को समझने में मदद मिलेगी। इससे भविष्य के लिए एक मजबूत मार्केटिंग रणनीति तैयार होगी, जिससे मध्यप्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक प्रमुख यात्रा गंतव्य के रूप में पहचान मिलेगी और राज्य में विदेशी पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

Satish Lamaniya

जरूरी खबरें